• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, May 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में शख्स को अर्धनग्न कर जबरदस्त पिटाई। वीडियो हुआ वायरल

by Editor
December 2, 2018
in News
0
Vikas and Monu

Vikas and Monu

1
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Kirari Dilli

आम आदमी पार्टी और उसके नेताओ का विवादों से पुराना नाता है। कभी ये अपने बयानों को लेकर तो कभी आरोपों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं इस बार इस सूची में आप के दिल्ली में पूर्वांचल मोर्चा के जॉइंट सेकेट्री और किराड़ी से आप विधायक प्रतिनिधि का एक युवक को डंडो से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। हैरानी की बात ये है कि घटना के समय इलाके की पुलिस के कई जवान मौजूद हैं फिर भी पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशबीन बनी हुई है और नेता जी जिस डंडे से युवक को पीट रहे हैं वो भी पुलिस वालों का ही है। पीटने वाले युवक पर है छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित पक्ष ने आप नेता के खिलाफ दी पुलिस में शिकायत।

Vikas and Monu
Vikas and Monu

ईतनी बेहरमी से लाठी डंडो से पिटाई की ये वीडियो बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके की है जहाँ पर बीती 14 नवम्बर की सुबह सुबह एक युवक को इतनी बेरहमी से लाठी डंडों से आम आदमी पार्टी के नेता और स्थानीय लोगों द्वारा पीटा गया कि देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी अर्धनग्न करके विकास नाम के युवक की लाठी डंडों से पिटाई की गई और स्थानीय लोग तमाशबीन बनकर सारा नजारा देखते रहे…आम जनता ही नहीं हद तो तब हो गई जब खाकी धारी भी इस पिटाई को मूक दर्शक बनकर देख रहे थे और अपनी जिम्मेदारी का मुखौल उड़वा रहे है…

दरिंदगी के इस वीडियो को शायद कोई कमजोर दिल वाला देख भी नहीं पाएगा जिसमें तीन से चार की संख्या में पुलिसकर्मी साफ तौर में दिखाई दे रहे हैं और भारी भीड़ है लोगों ने एक अर्धनग्न व्यक्ति को घेर रखा है और लाठी डंडों से उसकी बुरी तरीके से पिटाई कर रहे हैं…इस युवक ने बचाव के लिए गुहार लगाई गिड़गिड़ाया रहम की भीख मांगी लेकिन नेताजी पर गुस्सा इस कदर सवार था कि उन्होंने इंसानियत की हदें पार कर विकास को सरेआम पीट-पीटकर अधमरा कर दिया…

दरअसल विकास किराड़ी के प्रेम नगर का ही रहने वाला है और उस पर और उसके भाई पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज है..विकास के भाई पर 2 साल पहले गैंग रेप का मुकदमा भी दर्ज हुआ था..परिवार का आरोप है कि उसी मुकदमे के समझौते की बात करने के लिए विकास की मां इलाके के विधायक प्रतिनिधि सौरव झा के पास गई विकास की मां की माने तो सौरव झा ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पच्चीस लाख रूपये की मांग की लेकिन इतने पैसे देने से जब विकास की मां ने इनकार कर दिया तो सौरव झा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने मौका पाकर विकास की बेरहमी से पिटाई कर दी… विकास के पिता का कहना है कि पहले सौरव अपने कुछ लड़कों के साथ सुबह घर आया और विकास के बारे में पूछा विकास नहीं मिला तो उनके साथ मारपीट की पिता अस्पताल में भर्ती थे उसी दौरान विकास की भी जमकर लाठी डंडों से पिटाई की गई…और उसे अधमरा कर छोड़ दिया …

इस मामले में जो लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं उनमें एक आम आदमी पार्टी के विधायक का प्रतिनिधि सौरव झा है नेता जी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुले कैमरे में यह बात कबूली की युवक की पिटाई करते हुए जो वीडियो सामने आया है उसमें वो ही है और दलील यह पेश करी कि विकास और उसके साथी इलाके में गुंडागर्दी करते हैं..साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं जिससे सभी लोग परेशान थे जिस वजह से उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। महिला की इज्जत बचाने के लिए पिटाई की…

मारपीट का यह वीडियो इंसानियत को तार-तार करने की पराकाष्ठा है हैरानी की बात यह है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में एक युवक की बेरहमी से दरिंदगी से पिटाई करने के बावजूद भी जो लोग इस युवक को मार रहे हैं उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ हालांकि विकास उसका भाई और दो अन्य लोग महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद है। सवाल ये उठता है कि भले ही विकास ने कानून अपने हाथ में लिया लेकिन ऐसे में कानून के सामने कानून की धज्जियां उड़ाने का अधिकार इन नेता जी को किसने दे दिया यह उससे भी बड़ा सवाल है और सवाल उन वर्दीधारियों पर भी है जिनके सामने इंसानियत तार-तार होती रही दरिंदगी की हद पार होती रही और वह मुख दर्शक बनकर देखते रहे।
वीडियो
https://youtu.be/9Ak8hEPjEcY
वीडियो
सवाल ये भी है कि लोग क्यो कानून को हाथ मे लेने लगते है क्या लोगों का भरोसा ये हो गया है कि कानून अपराधी को सजा पता नही कब देगा या नही

Tags: Kirari pren nagarLive pitaiSaurav jha jhagdaVikas pitai
Editor

Editor

Next Post
Bike Ambulance

देश के अलग अलग राज्यों में भी जाकर मदद करने वाली दिल्ली सरकार की CATS एम्बुलेंस अब खुद संघर्षों से जूझती रहती है

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.