Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
News

किंग्सवे कैम्प में सीलिंग जारी

· by admin0
2 min read
Kings way camp
Kings way camp

AA News
मुखर्जी नगर (नई दिल्ली)

वीडियो में सूने दुकानदारों की व्यथा
वीडियो
https://youtu.be/kaGGnuqe7vQ
वीडियो

दिल्ली में सीलिंग का सिलसिला जारी है। आज सिविल लाइन जोन के किंग्सवे कैंप के पास हर्डसन लाइन में चार दुकानों को सील किया गया है और बाकी अभी सीलिंग जारी है। दुकानदारों और व्यापारियों में इस कदर दहशत है कि किंग्सवे कैम्प के पास इस एरिया में लोग अपने आप अपनी दुकानें खाली कर रहे हैं। नगर निगम का दस्ता साथ में पुलिस सुरक्षा के साथ पहुंचा है और सीलिंग जारी है। दुकानदारों का आरोप है कि पहले किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया गया और यह कार्रवाई अचानक की गई है

यह है दिल्ली के मुखर्जी नगर का किंग्सवे कैंप यहां दो दिन पहले भी कई दुकानों में सीलिंग हुई थी और आज फिर यहां हर्डसन लाइन में मेन सड़क पर दुकानों की सीलिंग करने के लिए नगर निगम का दस्ता आया है। अभी तक चार दुकानों को सील किया जा चुका है और बाकी की सीलिंग जा रही है सीलिंग के कारण यहां दुकानदारों में काफी दहशत है अपना सामान अंदर सिल न हो जाए इस डर की वजह से कई दुकानदारों ने दुकानें खाली करना शुरू कर दिया है। यहां दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें किसी भी तरह का पहले नोटिस नहीं दिया गया जिससे वे अपनी दुकानें खाली कर लेते और आरोप यहां तक है कि दुकानदारों का कि उन्होंने कन्वर्जन चार्ज भी जमा करवा रखा है लेकिन बिना पूरी तहकीकात के ही दुकानों को सील किया जा रहा है जिनसे उनकी रोजी रोटी छीनी जा रही है।

Kings way camp
Kings way camp

पूरी दिल्ली में सीलिंग का विरोध जारी है आज आम आदमी पार्टी ने भी सीलिंग का काफी विरोध किया पार्लियामेंट तक मार्च की कोशिश की गई। दूसरी तरफ नरेला जोन पर बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों के समर्थक व्यापारियों के साथ पहुंचे और नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रोटेस्ट किया लेकिन अभी तक इस सीलिंग का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है पूरी दिल्ली के दुकानदार दहशत में है और काफी दुकानदारों के रोजगार छीने जा चुके हैं और कुछ के रोजगार छीनने के कगार पर है।

Written by admin