Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

नार्थ-वेस्ट दिल्ली में शख्स को बंधक बना भैंसों की डकैती।

· by admin0
3 min read
Keshav Nagar Burari
Keshav Nagar Burari

AA News
केशवनगर ( PS स्वरूप नगर )

AA News का ये वीडियो देखें और लोकल व ताजा अपडेट्स के लिए youtube पर AA News को Subscribe करें ।
वीडियो
https://youtu.be/Y6WOH65ONi0
वीडियो
दिल्ली में फिर हुई भैंसो की डकैती भैंसों के मालिक को हाथ-पांव बांधकर एक कमरे में बंधक बनाकर चार भैंसे लूट ले गए डकैत। डकैतों का टेम्पो सीसीटीवी में हुआ कैद। हर बार की तरह इस बार भी डकैत पुलिस की पकड़ से बाहर। भागते हुए डकैतों ने कई राउंड फायरिंग भी। घटना नॉर्थ-वेस्ट जिले के थाना स्वरूप नगर एरिया की।

दिल्ली में भैंस लूटपाट की घटनाएं आम हो चुकी है अधिकतर मामलों में पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर इतिश्री कर देती है लेकिन वास्तव में यह चोरियां नहीं बल्कि डकैती होती है क्योंकि आठ से दस लोगों का झुंड हथियार लेकर आता है और विरोध करने वाले को गोली भी मार देता है। दिल्ली की कई घटनाओं में भैंस लूटेरो ने भैंस मालिकों को गोली भी मारी है। इसी महीने बख्तावरपुर में भैंस मालिक के छाती में गोली मारी गई थी जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। बीती रात नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के थाना स्वरूप नगर एरिया के केशव नगर कॉलोनी में इस भैंस के तबेले में कुछ लोग पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अंदर मौजूद गुलबीर राठी नाम के शख्स को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। गुलबीर के हाथ – पैर और मुंह बांधकर घास फूस के एक कमरे में डाल दिया और चारों भैंसों को गेट खोलकर इन लूटेरो ने आगे लगे टैंपू में चढ़ा लिया। इसी बीच गुलबीर राठी ने भी अपने मुंह से अपनी रस्सियां खोली और इन डकैतों के पीछे ईंट पत्थर लेकर भागा तो उस पर फायरिंग कर दी। देखिए सीसीटीवी में फायरिंग के बाद लुटेरों के पीछे भागता हुआ शख्स अपनी जान बचाकर भागता है उसके बाद कालोनी में शोर किया लोग तब तक देखिए यह टेंपो यहां से फरार हो गया। यहां से लूटेरे चार भैंस लेकर फरार हुए हैं। चारों भैंसों की कीमत लाखों रुपए में है।

Keshav Nagar Burari
Keshav Nagar Burari

भैंस लूटेरो के टेंपो कई जगह सीसीटीवी में कैद हुए हैं लेकिन उनके नंबर CCTV की कवरेज में नहीं आ पाते और अभी तक भैंस लूटेरो को पुलिस पकड़ नही पाई है न ही शिनाख्त कर पाई है। इसी महीने में इसी से लगते एरिया हिरणकी , रमजानपुर और बख्तावरपुर में भी भैंस लूटने वाले इस गिरोह ने दस्तक दी और हिरणकी गांव में तो लूट को अंजाम भी दिया इसी तरह बवाना थाना एरिया और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में इस तरह भैंस लूट की घटनाएं आम बात हो चुकी है।ये चोर नहीं बल्कि डकैत होते हैं जिनके हाथों में हथियार होते हैं विरोध करने वाले को सीधे गोली मारकर फरार हो जाते हैं। केशवनगर में भी इन्होंने फायरिंग की गनीमत रही कि गुलबीर राठी फायरिंग में बच गए वरना बीती रात स्वरूप नगर थाना एरिया केशव नगर में भी गुलबीर राठी की मौत गोली लगने से हो सकती थी यहां गुलबीर राठी बाल बाल बचे। स्वरूप नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है और अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Written by admin