Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

दिल्ली में 28 साल के युवक की 27 बार चाकूओं से गोदकर हत्या

· by admin0
2 min read
Nathupura Delhi 110084
Nathupura Delhi 110084

AA News
Nathu pura, Delhi

दिल्ली के नत्थूपुरा एरिया में रहने वाले शख्स की मौत नगर एरिया में चाकुओं से गोदकर हत्या। दरअसल परिवार में कल शाम से ही करवा चौथ के त्यौहार की तैयारियां चल रही थी।

शाम के वक्त पत्नी मेहंदी लगवाने के लिए गई उसी वक्त जितेंद्र भी अपने ऑफिस के लिए निकला।

Nathupura Delhi 110084
Nathupura Delhi 110084

जितेंद्र आजादपुर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। आजादपुर से वह अपने ऑफिस के कागजात और कैश लेकर मोती नगर एरिया की तरफ जा रहा था तो त्रिनगर और मोती बाग के बीच के एरिया में चाकू से हमला कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
https://youtu.be/cfzywsJ88wQ
Video

पुलिस तुरंत जितेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंची तब तक जितेंद्र की मौत हो गई । अब परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। जितेंद्र की पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत की तैयारी कर रही थी लेकिन उसी दौरान उनके पति की जान चली गई उनके लिए इससे बड़ी दुख की बात क्या हो सकती है। घर में जितेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और घर में कमाने वाला जितेंद्र ही अकेला एक सहारा था।

फिलहाल दिल्ली पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है लेकिन इस वारदात के बाद पूरा आसपास का एरिया सदमे में है। अब देखने वाली बात होगी कि दिल्ली पुलिस कितनी जल्दी इन हत्यारों को पकड़ पाती है।

Written by admin