Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

जीवनपार्क में मकान गिरा 1 मौत 2 घायल

· by admin9
2 min read
Jeewan Park Delhi

AA News
Badali Delhi
Jeevan park
बाहरी — उत्तरी जिले के समयपुर बादली थाना एरिया में जीवन पार्क कॉलोनी का एक जर्जर मकान का हिस्सा गिरा। मकान के दो कमरे गिरे जिसमें सो एक महिला की मौत और दो अन्य लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Jeewan Park Delhi
Jeewan Park Delhi

समय पुर बादली एरिया के जीवन पार्क में यह मकान काफी पुराना है और काफी जर्जर है । इस मकान में बड़ी संख्या में परिवार किराए पर रहते हैं । तीन मंजिला मकान बनाया गया है और अलग-अलग कमरे किराए पर दिए गए हैं । मकान काफी पुराना है और जर्जर हालत में है।

Jeewan Park Delhi

आज सुबह करीब 5:00 बजे मकान के किनारे के एक हिस्सा गिर गया जिसमें दूसरी और तीसरी मंजिल का के कमरे गिरे जिनमें रहने वाले मजदूर दब गए। दमकल विभाग, पुलिस और डिजास्टर की टीम ने मलबे को हटाकर तुरंत घायलों को निकाला। अठारह साल की पूनम नाम की एक महिला की मौत हो गई दो घायल हैं जिनका इलाज जारी है।

Jeewan Park Delhi
Jeewan Park Delhi

मकान काफी खतरनाक है जरूरत है इस तरह के जर्जर मकानों की निगरानी निगम ईमानदारी से करें और ऐसे मकानों को सील करके लोगों की जिंदगी बचाएं लेकिन हर बार जर्जर मकानों पर नगर निगम हादसे के बाद ही जागता है। फिलहाल यहां घायलों का इलाज जारी है और जर्जर मकान के मालिक के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल जांच जारी है ।

Written by admin