Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

घर मे बन्द मिली अधेड़ उम्र के पति-पत्नी की लाश

· by admin0
2 min read
Shokakul Family Members
Shokakul Family Members

पोस्ट मार्टम से खुलेगा मौत का राज

बहु ने करवा रखी थी दहेज और रेप की FIR

AA News
ज़ाकिर नगर, दिल्ली।

साउथ ईस्ट दिल्ली के जामिया नगर थाना इलाके के ज़ाकिर नगर में एक घर से पति और पत्नी की लाश संदिग्ध हालात में मिली। बताया जा रहा है सुबह तक़रीबन 6 बजे पुलिस को जानकारी मिली।

Shokakul Family Members
Shokakul Family Members

बीती रात बेटे ने पिता शमीम के फोन से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाया। फिर उसके बाद वह चाचा को लेकर आया और लोगों ने मिलकर सुबह दरवाजा तोड़ा तो पति शमीम 55 साल और पत्नी तस्लीम 50 साल दोनों बेसुध हालत में पड़े हुए थे।

दोनों की मौत से आसपास के लोग सन्न हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया जिससे इनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक कि जांच में बॉडी पर कोई इंजरी नजर नही आई है। पोस्ट मार्टम के बाद मौत का राज खुलेगा।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अब रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा की दोनों की मौत कैसे हुई। दोनों बेटे के साथ यहां 38 साल से रह रहे थे। दो बेटी थी जिनकी शादी काफी पहले कर चुके थे। बहु ने दहेज और ससुर पर रेप का मुकदमा दर्ज करा रखा था वो इनके साथ रहती नही है फिलहाल मामले की जांच जारी है ।

Written by admin