• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

नत्थूपुरा और तिमारपुर में स्नैचर्स महिलाओं की चैन तोड़ते CCTV में कैद। पहचाने और इन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाए

by Editor
July 12, 2018
in News
0
Nathupura & Jagtpur Gali No 6 Snatchers

Nathupura & Jagtpur Gali No 6 Snatchers

0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली : दो अलग अलग एरिया में महिलाओं की घर और दुकान से चैन स्नेच करते बाइकर्स CCTV में कैद

AA News
Nathupura Swarup Nagar

दोनो जगहों के स्नैचर्स CCTV में आप AA News पर Youtube में देखें
वीडियो AA News
https://youtu.be/1xNba7uWV14
वीडियो

दिल्ली में चेन स्नैचर्स के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं से बाजार, गली , सड़क के अलावा अब घरों और दुकानों के अंदर घुसकर भी सनेचर महिलाओं के गले से चेन स्नेच करके फरार हो रहे हैं। इन घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास होती है। सीसीटीवी कैमरे में स्नैचर्स बिल्कुल साफ नजर आते हैं उनकी मोटरसाइकिल भी दिखाई देती है पर दिल्ली की हाईटेक पुलिस इन स्नैचर्स को नहीं पकड़ पाती। दिल्ली पुलिस के लिए ये चुनौती बने हुए हैं।

ताजा घटना इसी सप्ताह में हुई दो घटनाएं चेन स्नेचिंग की है पहली घटना तिमारपुर एरिया के जगतपुर गांव की है। जगतपुर गांव की गली नंबर 6 में एक मोटरसाइकिल से उतरकर लड़का महिला से किसी के घर का पता पूछता है महिला घर बताने लगी तभी वह गले की चेन तोड़कर फरार हो जाता है। घर के ठीक सामने ही उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसका इंतजार कर रहा था और देखिए ये दोनों लड़के बाइक से फरार हो जाते हैं। दोनों के चेहरे और मोटरसाइकिल सीसीटीवी में जरूर आई है लेकिन करीब एक सप्ताह बीत गया दिल्ली पुलिस इन स्नैचर्स को नहीं पकड़ पाई है।

इसके एक सप्ताह बाद तिमारपुर एरिया से थोड़ी दूरी पर स्वरूप नगर थाना एरिया के नत्थूपुरा में फिर यही लड़के दिखाई देते हैं। यहां भी ये लड़के सीसीटीवी में ही दिखाई देते हैं। यहां एक स्टेशनरी की दुकान से स्टेशनरी दुकान के मालिक अपनी पत्नी को दुकान पर छोड़कर स्कूल से बच्चे को लेने के लिए गए तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लड़के आये। एक लड़का मोटरसाइकिल स्टार्ट कर के इंतजार में खड़ा था तो दूसरे ने स्टेशनरी का सामान मांगा महिला ने एक रजिस्टर उसको दिया। उसने उसको देखा तो दूसरा मांगा जब महिला दूसरा रजिस्टर लेने के लिए पीछे मुड़ी तो इस शख्स ने देखीये सीसीटीवी में पूरी कोशिश की उस महिला की गले की चेन तोड़ने के लिए पर हाथ नहीं पहुंच पाया और महिला को पता भी नहीं चला क्योंकि दुकान पर महिला अकेली थी , न ही दूसरा कोई ग्राहक था। दोपहर का वक्त था उस स्नेचर ने फिर महिला से कुछ दूसरा सामान मांगा जैसे महिला फिर दोबारा मुड़ने लगी तो गले से चेन तोड़कर यह देखिए कैसे फरार हो गया।

Nathupura & Jagtpur Gali No 6 Snatchers
Nathupura & Jagtpur Gali No 6 Snatchers

आगे बाइक पर दूसरा साथी उसका इंतजार कर रहा था उसके साथ यह फरार हुआ है। दोनों ही घटनाओं में एक ही तरह की मोटरसाइकिल है एक ही तरह के लड़के हैं सिर्फ उन्होंने कपड़े चेंज किए हुए हैं। दो-दो घटनाएं लगातार हो गई लेकिन दिल्ली पुलिस सीसीटीवी देखने की बजाए कुछ नहीं कर पाई है। इस घटना में यदि महिला के गले की चुन्नी भी उसने खींची है जो कि गले में फंस गई और चुन्नी थोड़ी दूर जाकर गिरी यदि महिला के गले में चुन्नी उलझ जाती तो महिला को फांसी तक लग सकती थी और मौत भी हो सकती थी। गनीमत रही कि महिला की जान बच गई लेकिन चेन तोड़कर यह स्नेचर फरार हो गया।

ये बाइक वाले स्नैचर्स दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। हाईटेक कही जाने वाली दिल्ली पुलिस इन स्नैचर्स को नहीं पकड़ पा रही है। या तो दिल्ली पुलिस सीसीटीवी होने के बावजूद भी इन स्नैचर्स को सीरियस नहीं ले रही और दिल्ली पुलिस की इन्हें पकड़ने की नियत नहीं है या दिल्ली पुलिस में इतनी काबिलियत नहीं रही कि वे सीसीटीवी में चेहरे साफ होने के बावजूद भी दिल्ली के ही रहने वाले इन स्नैचर्स को नहीं पहचान पाए। फिलहाल ये स्नैचर्स दिल्ली पुलिस की पकड़ से बाहर है और देखने वाली बात होगी कि किसे यह अगला निशाना बनाते हैं या अलग-अलग थाने एरिया में इसी तरह वारदात को अंजाम देते रहेंगे और पुलिस FIR की खानापूर्ति कर दूसरे कामों में लगी रहेगी।

Tags: jagtpur snatchersNathupura SnatchersSainiजगतपुरनत्थूपुरानाथुपरसैनी स्टेशनरी
Editor

Editor

Next Post
Burari West Kamal Vihar

दिल्ली में युवक की पीट पीट कर हत्या

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.