Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

अलीपुर में जगबीर उर्फ मोनू गिरफ्तार

· by admin0
2 min read
Alipur Delhi 110036

AA News
Alipur Delhi

बाहरी-उत्तरी जिला के अलीपुर थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। लुटेरे के पास से लूटा गया कैश मोबाइल फोन और उस मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया जो क्राइम में प्रयोग की गई थी । दरअसल दिल्ली के भलस्वा गांव के रहने वाले अजय कुमार से एक शख्स ने बीच रास्ते रोककर उसके साथ असोल्ट करते हुए ग्यारह हजार रुपये छीन लिए। अलीपुर थाना पुलिस ने तुरंत इसका मामला दर्ज कर तीन टीमें इस लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए लगा दी। एसआई संदीप कुमार , एसआई उदय सिंह, ए एस आई ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल अतर सिंह , कॉन्स्टेबल प्रदीप इन टीम में शामिल थे।

इस मामले में शिकायतकर्ता ने सिर्फ 4 डिजिट का नंबर का सुराग दिया था उसी 4 डिजिट के सुराग के उसी मोटरसाइकिल के नंबर के 4 डिजिट के सुराग के आधार पर ही जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि इसी मोटरसाइकिल से एक दूसरे क्राइम को भी अंजाम दिया गया था । इसी जांच के दौरान हेड कॉन्स्टेबल अतर सिंह कॉन्स्टेबल कपिल और कॉन्स्टेबल प्रदीप ने आरोपी जगबीर उर्फ मोनू जिसकी उम्र 32 साल की है और सनोट का रहने वाला यह लुटेरा है जिसको पकड़ा। इस टीम ने इसको उसी मोटरसाइकिल के साथ देखा और उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया।

Alipur Delhi 110036

लुटेरे से लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई साथ ही जो मोटरसाइकिल इस क्राईम में यूज की गई थी उसको भी पुलिस ने पकड़ लिया है। बाद में इस लुटेरे ने बताया कि वह दूसरे केस में भी शामिल था जो अलीपुर एरिया में ही रोबरी का दर्ज हुआ था। इसके बाद अलीपुर थाना पुलिस ने जांच की तो ये लुटेरा 8 लूट के और स्नेचिंग के केसों में शामिल मिला। फिलहाल ये लुटेरा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। जरूरत है इस तरह का क्राइम करने वाले लोग क्राइम से बाज आए वरना किसी ने किसी दिन वह भी पुलिस के हत्थे जरूर जाएंगे।

Written by admin