Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

स्वरूप नगर थाना एरिया की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से भैंसों के तबेले की दीवार तोड़कर आठ भैंसे चोरी

· by admin0
2 min read
IP Colony Amrit Vihar
IP Colony Amrit Vihar

AA News
#IP_Colony

दिल्ली के उत्तरी बाहरी जिले के स्वरूप नगर थाना एरिया की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से भैंसों के तबेले की दीवार तोड़कर आठ भैंसे चोरी की । चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं। स्वरूप नगर थाना पुलिस जांच में जुटी ।

IP Colony Amrit Vihar
IP Colony Amrit Vihar

ये दीवार टूटा हुआ तबेला जगह है स्वरूप नगर थाना एरिया की अमृत विहार में बसी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी। यहां रामाशीष नाम के ये शख्स भैसों का दूध बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। घर के बगल में यह भैंसों का तबेला बनाया हुआ था।

रात के 1:00 बजे तक रामाशीष जग भी रहे थे लेकिन जैसे ही राम आशीष घर के अंदर जा कर सो गए तो रात के 2:00 से 4:00 के बीच में चोरों ने तबेले के पीछे की सीमेंट की दीवार तोड़ कर आठ भैंसों को चुरा लिया जिनमें 5 भैंसे दूध दे रही थी 3 भैंसे कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देने वाली थी । खास बात यह है कि चोरों ने दूध के लिए भैंसों की चोरी नहीं की क्योंकि जिन पांच भैंसों के छोटे-छोटे बच्चे थे उन्हें तबेले में ही छोड़ दिया।

केवल बड़ी भैंसों को ही चोर लेकर गए । शायद इन बच्चों के बिना भैंस दूध भी ना दे लेकिन शायद चोर के रूप में आए लोग कसाई थे और वह भैसों को काटने के इरादे से ही लेकर गए होंगे। पीछे गली में चोरों ने टेंपो लगाया साथ ही केले के काफी हरे पत्ते भी पड़े हुए मिले जिससे आशंका है कि भैंसों को हरे पत्ते दिखा करके वह टेंपो तक लेकर गए हैं।

फिलहाल स्वरूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया पर चोरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। न ही आस पास कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था जिसमें चोरों का टेंपो नजर आ जाए क्योंकि चोर एक दो की संख्या में नहीं बल्कि ज्यादा संख्या में थे क्योंकि आठ भैंसे एक या दो शख्स नहीं चुरा पाएगा। फिलहाल स्वरूप नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। भैंसों की कीमत एक से डेढ़ लाख प्रति भैंस थी जो दूध दे रही थी ।

https://youtu.be/dg_uRGAPluQ

कुल मिलाकर रामाशीष को करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। साथ ही इनका रोजगार बंद हो गया है । फिलहाल यह बचे हुए भैंसों के बच्चे और अपनी एक गाय को ही पाल कर गुजारा करने को मजबूर है।

Written by admin