Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
News

“हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज” ने उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज का खिताब जीता

· by admin0
2 min read
New Delhi
New Delhi

AA News
New Delhi

चिकित्सा शिक्षा में अत्याधुनिक तकनीक के
असाधारण उपयोग के लिए हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ
मेडिकल कॉलेज के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित एजुकेशनल सर्वे एजेंसी एजुकेशन वर्ल्ड द्वारा देश के राजधानी दिल्ली में दिया गाया है। संस्था को मिलने वाला यह सम्मान वास्तव में मेडिकल क्षेत्र में बेहतरीन मेडिकल शिक्षा प्रदान करने के साथ आधुनिकता को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रतीक है।

New Delhi
New Delhi

इस प्रतिष्ठित संस्थान की ओर से इस योग्य सम्मान को प्राप्त करने पर चेयरपर्सन श्रीमती ऋचा मिश्रा को हार्दिक बधाई दी गई।
सस्था कि तरह से कहा गया कि सोच और समर्पण हमें चिकित्सा शिक्षा में सबसे आगे ले जाने में सहायक रहा है और उनके कुशल नेतृत्व ने संस्था को उत्तर प्रदेश के सबसे सफलतम मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है।
हम इस उपलब्धि का श्रेय अपने सम्मानित फैकल्टी सदस्यों, मेहनती मेडिकल के पढ़ाई कर रहे
छात्रों और सहायक कर्मचारियों को देते हैं, जिनके सामूहिक प्रयासों से हम उत्तम व विश्वस्तरीय तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भविष्य को आकार दे रहे हैं।
हिंद आयुर्विज्ञान संस्थान को उत्तर प्रदेश में चिकित्सा विज्ञान का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने में आपके अटूट समर्थन और विश्वास के लिए सभी का धन्यवाद किया गया।

Written by admin