Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
News

मुख्यमंत्री से की मांग व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री को किया टवीट हिमाचल में पंजाबी भाषा को मिले दूसरी भाषा का दर्जा – कुलवंत सिंह बाठ

· by admin0
Kulwant singh Bath

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के मूल निवासी, दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली सिक्ख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष स. कुलवंत सिंह बाठ ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा संस्कृति यूनिवर्सिटी खोले जाने का जहाँ स्वागत किया है, वहीं पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जैराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए प्रदेश में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा दिये जाने की भी मंाग की।

 

 

Kulwant singh Bath
Kulwant singh Bath

 

 

 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बहुसंख्या में में पंजाबी बोलने और लिखने वाले लोग रहते हैं और उन लोगों की भावनाओं का आदर सरकार को करना चाहिए। स. बाठ ने बताया कि ऊना, सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में बहुगिनती में पंजाबी लोग रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं पर इन लोगों की पंजाब में रिश्तेदारियाँ भी सांझी हैं। स. बाठ ने बताया कि पंजाबी भाषा की तरक्की के लिए प्रदेश सरकार से समय-समय पर मांग की जाती रही है, लेकिन सरकार द्वारा इस तरफ ध्यान नहीं दिाय जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

स. कुलवंत सिंह बाठ ने यह माँग की कि प्रदेश सरकार हिमाचल में पंजाबी भाषा की पढ़ाई स्कूलोंं और कालेजों में सुचारू ढंग से आरंभ करवाने के लिए प्रयास करे। इस के साथ ही जहाँ-जहाँ पर पंजाबी भाषा पढऩे वाले छात्र हैं वहां पर पंजाबी अध्यापकों की नियुक्ति की जाये। स. बाठ ने बताया कि मौजूदा समय में पंजाबी भाषा में कैरियर बनाने के लिए सैंकड़ों अवसर मौजूद हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं पर यू.पी.एस.ई. की परीक्षा भी पंजाबी भाषा में पास करके आई.ए.एस. बना जा सकता है। इसके साथ ही स. बाठ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री सुरेश कश्यप के साथ उनकी टैलीफोन पर बात हुई है, जहाँ उनको संस्कृति यूनिवर्सिटी खोलने की बधाई दी है। वहीं पर पंजाबी भाषा के बारे में दिल्ली में मुलाकात करके जल्दी ही विचार किया जायेगा।

 

Written by admin