Skip to content
Thursday, October 22, 2026
Breaking
News

कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने दिया 9 जुलाई तक अल्टीमेटम।

· by admin0
2 min read
Hariyana
Hariyana

AA News
Hariyana

10 जुलाई को फिर से सड़क पर उतरेंगे कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक।

अनुबंद्ध के आदेशों की प्रति जलाकर विरोध किया।

वीडियो
https://youtu.be/7zlO8p-hbus
AA News वीडियो

अनुबंद्ध बढ़ौतरी के आदेशों से नाखुश कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों ने आदेशों की प्रति जलाकर विरोध कर सरकार को 9 जुलाई तक का अल्टीमेटम देते हुए 10 जुलाई को पंचकूला में फिर से सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है प्रदेश भर के कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक गत 28 मई से अनुबंद्ध और वेतन बढ़ौतरी की माँग को लेकर पंचकूला में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को पुराने नियम व शर्तों पर अनुबंद्ध बढ़ाने के आदेशों से फिर से शिक्षकों और लैब सहायकों को आफत में डाल दिया है। आदेशों के अनुसार मौजूदा कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को 31 मार्च 2019 तक ही सेवा में रखा जायेगा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र की समाप्ति के साथ ही कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों की सेवाएं भी बिना किसी नोटिस के समाप्त हो जाएँगी।

Hariyana
Hariyana

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान ने बताया विभाग की तरफ से जो आदेश जारी हुए है उसके अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए आदेशों को पूरी तरह दरकिनार करते हुए बिना वेतन बढाए पुराने नियम व शर्तें रखी गई है। अभी तक वेतन वृद्धि के आदेशों पर सरकार ने अंतिम निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने बताया यदि सरकार 9 जुलाई तक वेतन वृद्धि के आदेश जारी नही करती तो 10 जुलाई को प्रदेश भर के कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक फिर से शिक्षा विभाग का घेराव करेंगे और जब तक सभी माँगें पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा।

Written by admin