Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

गाज़ीपुर फूल मंडी में प्रोटेस्ट

· by admin0
2 min read
Gazipur flower mandi
Gazipur flower mandi Delhi

AA News
Gazipur Flower Mandi

दिल्ली के गाजीपुर में बनी फूल मंडी के सैकड़ों दुकानदारों ने आज दिल्ली सरकार के खिलाफ सुबह-सुबह जबरदस्त प्रोटेस्ट किया। सैकड़ों फूल मंडी के कारोबारी मंडी में नारेबाजी करते हुए मंडी की सड़कों पर आ गए और दिल्ली खिला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Gazipur flower mandi
Gazipur flower mandi Delhi

इनका कहना है कि इन्हें अलॉट किये पूरे हिस्से की दुकानें नहीं दी गई है। फूल मंडी को जितनी जमीन अलॉट हुई है उसका पूरा हिस्सा फूल व्यापारियों को नहीं दिया गया इनका ये कहना था। इनका आरोप है कि फूल मंडी का काफी हिस्सा सब्जी मंडी को दे दिया गया है । साथ ही इन फूलों के व्यापारियों का कहना है कि उन की दुकानें नाम मात्र हैं उन्हें दुकान नहीं बल्कि खुले में लगने वाली फड़ भी कह सकते हैं।

Gazipur flower mandi
Gazipur flower mandi

ये लोग नारे लगाते हुए मंडी के मंडी प्रशासन के कार्यालय पर भी पहुंचे और कहा कि मंडी के सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय के आगे बड़ी बड़ी पार्किंग तक छोड़ी गई है लेकिन अंदर मंडी में उन्हें दुकानें लगाने के लिए जगह तक नहीं है । जितनी जमीन कानूनी रूप से इन व्यापारियों को दी जाने वाली थी उतनी जमीन भी नहीं दिए जाने का आरोप ये व्यापारी लगा रहे हैं। इसलिए बुधवार सुबह ये अपना कारोबार बीच में ही छोड़ कर नारेबाजी करने लगे।

सुशील चौहान फूल मंडी एसोसिएशन के सचिव व इनके साथ इस मौके पर तेज सिंह चौधरी फूल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे ।
मंडी वीडियो
https://youtu.be/dnLpjjutP58
वीडियो
इस तरह की छोटी-छोटी खबरों के लिए आप AA News को YouTube पर देखें और सबस्क्राइब भी करें जो बिल्कुल फ्री होता है । साथ ही हमारी इस वेबसाइट पर भी हर रोज विजिट करें। जो छोटी-छोटी खबरें बड़े-बड़े संस्थानों से छूट जाती है वो छोटी छोटी खबरें आपको AA News पर YouTube और इस वेबसाइट पर देखने में पढ़ने को मिलेगी।

धन्यवाद

Written by admin