Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
News

दिल्ली में आयोजित DSSB परीक्षा रद्द होगी या नही । रोहिणी सेक्टर 8 में कोहरे में चोरो ने दिया चोरी को अंजाम

· by admin3
3 min read

DSSB न्यूज़ वीडियो

https://youtu.be/m8ZfbF89JdE

..

दिल्ली में आयोजित डीएसएसबी की परीक्षा में गड़बड़ होने की बात सभी को हजम हो रही सिवाय दिल्ली सरकार के । ऑफ रिकॉर्ड में दिल्ली सरकार से जुड़े लोग भी गड़बड़ को स्वीकार करते हैं पर पेपर रद्द न होने रात दिन कई साल तैयारी करके पेपर देने गए कैंडिडेट खाफी मायुष है । क्योकि इन्हें दिख रहा है कि योग्यता की कोई कदर नही ।
डीएसएसबी द्वारा प्राइमरी टीचर्स की भर्ती परीक्षा का आयोजन गत माह किया था जिसमे पेपर लीक होने के कारण आज हज़ारो कैंडिडेट्स ने एल जी हाउस पर एग्जाम कैंसिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एग्जाम के दौरान ब्लूटूथ के माध्यम से पेपर सॉल्व करा कर कैंडिडेट्स को आंसर लिखवा रहे 8 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा था। उनके पास सेंकडो कैंडिडेट्स के रोल नंबर भी बरामद हुए। पेपर लीक के मामले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यह स्वीकार किया है कि ये पेपर बहुत बड़े स्तर पर लीक था। उन्होंने भी इस एग्जाम को कैंसिल करने और सी बी आई से जांच कराने की मांग उपराज्यपाल से की है। अब देखने वाली बात होगी कि डीएसएसबी योग्यता की कदर करता है या अपने समय और धन की बचत के लिए योग्यता को दरकिनार करता है । आपसे अनुरोध है डबल ए न्यूज़ को यूट्यूब पर सब्सक्राइब जरूर करें ।

 

दिल्ली के रोहिणी इलाके में चोरो का आतंक बरकार
आज तड़के सेक्टर 8 में चोरो ने दो दुकानों में चोरी की—इनमें एक चश्मे की दूकान में आग लगा दी और मोबाइल दूकान में लगे सीसीटीवी कमरों की हार्डडिस्क साथ ले गए –इस घटना से गुस्साए दुकानदरों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर जमकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की
रोहिणी सेक्टर 8 में आज फिर चोरी हुयी तो दुकानदारों का गुस्सा सडकों पर आ गया -स्थानीय दुकानदारों ने पूरी मार्किट बंद कर सड़क बंद कर जाम लगा दिया —इन लोगों का कहना है की इलाके में आये चोरी और लूट की वारदातें हो रही है जिन पर  लगाम लगाने में पुलिस की कोइ रूचि नहीं है –आज तड़के रोहिणी सेक्टर 8 में चोरो ने मोबाइल और चश्मे दो दुकानों में चोरी की वारदात की और एक चश्मे की दूकान में आग लगा दी इस आग ने पूरी दूकान को तबाह कर दिया।
चोरो ने चश्मे की दूकान को आग के हवाले किया ताकि पुलिस को चोरो का कोइ सुराग न मिल सके इसके सामने मोबाइल की दूकान में लगे सीसीटीवी भी बेकार कर दिए – चोरों ने रखे 25 मोबाइल के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क भी ले गए ताकि किसी की तस्वीर ही हासिल न हो सके –चोरों के सामने पुलिस बेबस और लाचार नजर आ रही है —दुकानदारों का कहना है की रोहिणी में जगह जगह बैरीगेट लगे है — बावजूद इसके चोरों को कोइ दिक्कत नहीं और रोज किसी न किसी दूकान और मकान  को निशाना बना रहे है –बैरिगेट्स से केवल लोगों को परेशानी हो रही है —
इन लोगों का का आरोप तो यहाँ तक है की चोरों को खुद एस. एच. ओ साहब ने रिक्शे पर सामना ले जाते देखा है लेकिन फिर भी वे तमाम बैरेगटेस को पार कर आराम से निकल गए
इन लोगो का गुस्सा बता रहा है की रोहिणी में लोगों का पुलिस से भरोसा उठ चुका है –रोहिणी में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त और सीसीटीवी कमरों के बावजूद चोरों का आतंक बरकार है –रोहिणी नार्थ थाना अध्यक्ष की नाकाबिलियत के खिलाफ स्थानीय दुकानदार और RWA हस्ताक्षर अभियान चलने की तैयारी में है ।
“AA News” को youtube पर भी Subscribe करें।

Written by admin