• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, November 5, 2025
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

मानवता की सेवा के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 850बैड वाले कोरोना केयर केन्द्र चलायेगीः मनजिंदर सिंह सिरसा।

by Editor
June 16, 2020
in News
0
DSGMC Covid-19 care center

DSGMC Covid-19 care center

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA NEWS

DELHI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में बैड की बढ़ रही मांग को देखते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज फैसला किया है कि वह मानवता की सेवा में एक और प्रयास करते हुए दिल्ली के अलग-अलग गुरुद्वारा साहिबान कांपलैक्स में 850 बैड वाले कोरोना केयर केन्द्र स्थापित करेगी जहां कम बुखार, गला खराब व अन्य कम लक्ष्ण वाले कोरोना मरीज़ों का ईलाज किया जा सकेगा।

 

DSGMC Covid-19 care center
DSGMC Covid-19 care center

 

 

 

यह विचार गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज व्यक्त किए।इस फैसले के बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को स. मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका के हस्ताक्षर वाले एक पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

जिसमें सरकार के बिनती की गई कि वह जरूरतमंद मरीजों को जल्दी से जल्दी राहत पहुंचाने के लिए दिल्ली गुरुद्वारा कमटी द्वारा यह यह कोरोना केन्द्र तुरंत चलाने के लिए जरूरी अनुमति प्रदान करे।

 

 

 

 

 

 

 

स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह केन्द्र कोरोना मरीज़ों को सर्वोत्तम मैडिकल देख-रेख, आॅक्सीजन व प्रयोगशाला सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने यह कदम राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों में निरंतर हो रही बढ़ौतरी को देखते हुए उठाने का फैसला किया है।

 

 

 

 

 

 

 

स. सिरसा ने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी दाखिल मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता, दिन का पूरा भोजन, पीने के लिए पानी, आम दवाईयां, आॅक्सीजन व प्रयोगशाला सहुलियतें उपलब्ध करायेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी ने गुरुद्वारा नानक प्याऊ में 200 बैड का केन्द्र, गुरु हरिकृष्ण यात्री निवास, गुरुद्वारा बंगला साहिब में 235 बैड के केन्द्र, गुरु अर्जन देव यात्री निवास गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में 60 बैड, गुरु हरिगोबिंद इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमैंट एंड इन्फार्मेशन टैक्नाॅलजी में 115 बैड, गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल हरी नगर में 100, गुरुद्वारा दमदमा साहिब में 40, गुरु तेग बहादुर पाॅलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में 50 व गुरु नानक सुखशाला में 50 बैड वाला कोरोना केयर केन्द्र स्थापित करने का फैसला किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स. सिरसा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपील की है कि यह केयर सैंटर स्थापित करने के लिए जरूरी अनुमति जल्दी से जल्दी देने के आदेश जारी करें व इसके लिए जरूरी डाॅक्टरों, नर्सों व पैरामैडिकल स्टाॅफ की तैनाती भी की जाये तांकि कम बुखार वाले, गला खराब व अन्य कम लक्ष्ण वाले मरीज़ दाखिल किये जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो मरीज़ को दिल्ली सरकार के कोरोना अस्पतालों में भी शिफ्ट किया जा सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्य सचिव श्री विजय कुमार देव से भी इस मामले के सबंध में बातचीत है जिन्होंने भरोसा दिया है कि वह जल्दी से जल्दी सरकार के समक्ष इस मामले को उठायेंगे तांकि इन केन्द्रों का जल्दी से जल्दी इस्तेमाल शुरु किया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

स. सिरसा ने यह भी बतायसा कि उन्होंने सांसद श्री संजय सिंह के समक्ष भी इस मामले को उठाया है जिन्होंने बहुत ही सकारात्मक तरीके से कहा कि वह मुख्यमंत्री के आगे इस मामले को उठायेंगे तांकि लोगों की भलाइ्र के लिए इन सहुलियतों का इस्तेमाल किया जा सके।

Editor

Editor

Next Post
मंदिरों के ब्राह्मणों को भी मिले सैलरी : पार्षद सविता खत्री।

मंदिरों के ब्राह्मणों को भी मिले सैलरी : पार्षद सविता खत्री।

AP Harshil Glass Cleaner Spray Advance
Economic

Glass Liquid Spray

by Editor
July 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Rohini (Delhi)
News

रोहिणी में नगर निगम ने जनता को किया जागरूक

by Editor
July 14, 2025
0

...

Read moreDetails
Narender Rawat Burari
News

कौन है बुराड़ी के नरेंद्र रावत

by Editor
July 14, 2025
0

...

Read moreDetails
Najmuddin Bhavnagarwala
News

Agrifields fugitive boss associate Najmuddin Bhavnagarwala.

by Editor
August 17, 2025
0

...

Read moreDetails
DTC Buses
News

DTC’s Electric Buses Now Available for Hire

by Editor
June 11, 2025
0

...

Read moreDetails
AA News
News

New Law on Property Registration to Be Introduced: Aadhaar Not Mandatory

by Editor
May 29, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.