Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा अमित शाह को मध्यप्रदेश से सिखों को ज़बरन निकाले जाने के मामले में तुरंत दखल देने की अपील

· by admin0
3 min read

aa news

New Delhi

कमलनाथ की घटिया साजिशें बर्दाशत नहीं करेंगेः सिरसादिल्ली गुरुद्वारा कमेटी मध्यप्रदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजेगी

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने मध्य प्रदेश के गांव से सिखों को ज़बरन निकाले जाने के मामले में ग्रहमंत्री अमित शाह से तुरंत दखल देने की मांग की है और मुख्यमंत्र्री कमलनाथ व राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सिखों के खिलाफ ऐसी हिंसक कार्रवाईयों को शह देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यहां जारी एक बयान में श्री सिरसा ने कहा कि यह बहुत ही हैरानी वाली बात है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जो कि 1984 के सिख कत्लेआम के मुख्य दोषी हैं, श्योपुर जिले की करहल तहसील में आने वाले गांव में सिखों के खिलाफ ऐसी हिंसक घटनाओं को शह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है और वह सरेआम सिखों को गांव से निकालने व इनकी जायदादें हड़प लेने की धमकीयां दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यह नारे लगा रहे हैं जो सरदारों का साथ देगा, जूते मारो सालों को, सरदारों को करहल के बाहर निकालो व यह धमकियां दे रहे हैं कि 1984 सिख कत्लेआम की तरह ही सिखों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी व उसी तरह का हाल किया जायेगा।

श्री सिरसा ने कहा कि एक तरफ देश में नागरिकता संशोधन एक्ट पास हुआ है व पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से सिखों को भारत आ कर बस जाने के लिए कहा जा रहा है व भारोसा दिया जा रहा है कि वह यहां सुरक्षित हैं जबकि इस समय ऐसी घटनाएं होने से सिख भाईचारा चिंतित है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ 1984 के सिख कत्लेआम का मुख्य दोषी है जिसने सिखों के खिलाफ अपने सियासी रंग दिखाने शुरु कर दिये हैं और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बद लोगों को सिखों के खिलाफ भड़काना शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाईयों को सिख किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।

दिल्ली कमेटी अध्यक्ष ने ग्रह मंत्री अमितशाह से मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है और कहा है कि केन्द्र सरकर को राज्य के इन गाव में बसने वालों सिखों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसी हिंसक घटनाओं को शह देने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए

मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा अमित शाह को मध्यप्रदेश से सिखों को ज़बरन निकाले जाने के मामले में तुरंत दखल देने की अपील
मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा अमित शाह को मध्यप्रदेश से सिखों को ज़बरन निकाले जाने के मामले में तुरंत दखल देने की अपील

ं उन्होंने यह भी ऐलान किया कि दिल्ली कमेटी का एक प्रतिनिधमंडल जल्दी ही प्रभावित परिवारें के पास जायेगा और इन सिख परिवारों को हर तरह की मदद दी जायेगी। उन्होंने कमलनाथ को चेतावनी दी कि वह सिखों के खिलाफ ऐसी कार्रवाईयों को रोकें वर्ना नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। कमलनाथ की ऐसी घटिया साजिशें बर्दाशत नहीं की जायेंगी

Written by admin