Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
News

कितनी ही कोशिश कर ले कांग्रेस पर सज्जन कुमार को जेल से नहीं निकाल सकतीः मनजिंदर सिंह सिरसा

· by admin0
2 min read
Dsgmc
Manjinder Singh Sirsa (president DSGMC)

नई दिल्ली
AA News

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष और शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे कितनी ही लाख कोशिश कर ले पर सज्जन कुमार व 1984 सिख कत्लेआम के अन्य दोषियों को जेल से नहीं निकाल सकती।

आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा सज्जन कुमार की ज़मानत अर्जी खारिज करने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सिरसा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कितनी ही कोशिशें कीं पर सुप्रीम कोर्ट ने फिस से सज्जन कुमार की ज़मानत अर्जी खारिज कर दी है। उन्होंने कहा इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता बलवंत खोखर व कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्र यादव की पैरोल की अर्ज़ी भी रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम के दोषियों को जेल से बाहर निकालने के कांग्रेस पार्टी के प्रयास नाकाम हो गये हैं व भविष्य में भी होते रहेंगे।

Dsgmc
Manjinder Singh Sirsa (president DSGMC)

सिरसा ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी व खास तौर पर गांधी परिवार को बताना चाहते हैं कि सज्जन कुमार जेल में है और जेल में ही मरेगा, वहीं कांग्रेस के चोटी के नेता कमलनाथ भी जल्दी ही जेल में पहुंच जायेंगे क्योंकि उनकी भी 1984 के सिख कत्लेआम में सरगर्म भूमिका थी।

सिरसा ने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पंथ की नुमायंदा जथेबंदी के तौर पर 1984 के सिख कत्लेआम के दोषियों को सज़ा दिलाने व पीड़ितों को इन्साफ दिलाने के लिए काम करता रहा है व पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एवं केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में अपना यह संघर्ष जारी रखेगा व सभी दोषियों को जेल भेज कर ही दम लेगा।

Written by admin