Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
News

दिल्ली : हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत

· Updated · by admin0
2 min read

हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में संदिग्ध मौत
दोनो के शव के पास पड़े थे हेलमेट और बैग
लेकिन गायब मिली इनकी बाइक

लोकेशन—वसन्त कुंज
रिपोर्ट—–शाहनवाज़ खान
AA News
नेशनल हाईवे संख्या-8 पर एक चौका देनें वाली तस्वीर देखने को मिली। सड़क और सर्विस लाईन के बीच में नाले के अन्दर एक लाश और नाले के उपर एक लाश। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तब पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। क्योंकी इन दोनों लाशों के पास से 2 हेलमेट और एक बैग मिला। यानी साफ है कि ये दोनों बाईक पर थे। लेकिन इनकी मौत किसी एक्सिडेंन्ट के वजह से हुई थी तो ईनकी बाईक कहाँ गई पुलिस के लिए ये रहस्य का विषय है।
ईन दोनों युवकों की पहचान देवेन्द्र लामा और मिलन राणा के रुप में हुए है। इन दोनों युवकों की उमर लगभग 22-24 साल है और ये दोनों नेपाली मूल के रहनें वाले हैं। मौजूदा समय में साउथ वेस्ट दिल्ली के छावला ईलाके में दोनों रहते थे। शनिवार को ये दोनों अपाची बाईक से हरिद्वार गए थे और रविवार की रात को इन लोगों ने अपने परिजनों को बताया कि ये लोग वापसी आ रहे हैं लेकिन सोमवार के सुबह-सुबह वसंतकुंज थाने से इनके घर फोन गया कि ईन दोनों युवकों की मोत हो गई है।
महिपालपुर के पास हाईव के किनारे ईन दोनों की लाश मिली थी। परिजन वसंतकुंज थाने पहुंचे। इनकी बॉडी का पोस्टमार्टम सोमवार को नही हो पाया। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम के बाद इस मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के लिए इन युवकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

साथ ही दोनों के मोबाइल कॉल डिटेल की भी पुलिस जांच कर रही है कि मौत की वजह एक्सीडेंट है या एक्सीडेंट के जरिये किसी मर्डर का इरादा तो नही

Written by admin