Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

कल मंगलवार को यमुना में डूबे लड़के का शव अभी तक बरामद नहीं

· by admin0
1 min read

AA News
Wazirabad Delhi

कल मंगलवार को यमुना में डूबे लड़के का शव अभी तक बरामद नहीं। गोताखोर शव की तलाश में अभी तक जुटे।
दरअसल कल मंगलवार को दोपहर बाद 19 साल का कृष व 18 साल का शिखर दोनों उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत यमुना में नहाने के लिए गए थे। यमुना में पुराने वजीराबाद पुल के पास सूर घाट पर नहाने लगे और उसी दौरान दोनों यमुना में डूबने लगे तो पास में ही तैनात गोताखोरों ने 18 साल के शिखर को तुरंत निकाल लिया जिसकी जान बच गई लेकिन कृष को गोताखोर भी नहीं तलाश पाए वो पानी में बह गया। मंगलवार शाम से आज दोपहर बाद भी कृष का शव बरामद नहीं हो पाया है। दोनों ही लड़के वजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत मुकुंदपुर के रहने वाले थे। फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

Written by admin