Skip to content
Thursday, October 15, 2026
Breaking
News

तिमारपुर में महिला कांग्रेस ने खाली सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

· by admin0
1 min read

सुल्तानपुरी व तिमारपुर में महिला कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

तिमारपुर में महिला कांग्रेस ने खाली सिलेंडर लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

तिमारपुर वार्ड से निगम पार्षद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में यहां कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं गले में महंगी सब्जियों की माला व सिरों पर खाली सिलेंडर लेकर पहुंची और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस तरह का प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा आज महिला कांग्रेस द्वारा अलग-अलग विधानसभाओं में जारी है।

सुल्तानपुरी में भी दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकिशन व साथ में महिला कांग्रेस ने मिलकर इसी तरह का प्रदर्शन किया। यह महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन केंद्र सरकार व दिल्ली सरकार दोनों के खिलाफ था।

Written by admin