Skip to content
Thursday, November 5, 2026
Breaking
News

आजादपुर में एक फाइनेंस कंपनी करोड़ों रुपये लेकर फरार।

· by admin0
2 min read

दिल्ली के आजादपुर में एक फाइनेंस कंपनी ने हजारों लोगों के साथ की धोखाधड़ी, करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार।

AA News
Ankit

दरअसल आजादपुर कंपलेक्स में स्थित एक कम्पनी पिछले कई सालों से फाइनेंस स्कीम का काम कर रही थी। यह कंपनी आजादपुर लालबाग वजीरपुर जहांगीरपुरी और भलस्वा जैसे क्लस्टर इलाकों में काम करती है लेकिन अब इस कंपनी में इन्वेस्ट कर रहे लोगों का कहना है

कि हम ने लाखों रुपए लगा रखे हैं और अब आरोप है यह कंपनी के मालिक कंपनी को ताला मार फरार हो गए हैं। अब इस कंपनी में इन्वेस्ट कर रहे हैं सभी लोग कंपनी के खिलाफ FIR कराने की मांग कर रहे हैं।

कंपनी में पैसा लगा रहे लोगों का कहना है कि हमें कंपनी से, हमें ब्याज नहीं चाहिए जो पैसा हमने कंपनी में लगाया है। वह पैसा भी हमें मिल जाए आपको बता दें कि इस कंपनी में किसी ने एक लाख तो किसी ने दो लाख तो किसी ने 7 लाख भी लगा रखे हैं।

यह कंपनी लोगों से दिन महीने और साल या एफडी के तौर पर पैसे जमा कराती थी और कुछ परसेंट ब्याज लगाकर लोगों को वापस करती थी हालांकि कई लोगों का कहना है कि हम इस कंपनी से पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं और हमें कंपनी ने बीच-

बीच में पैसा भी दिया है लेकिन अब जब हमारा पैसा कंपनी की तरफ ज्यादा हो गया तो कंपनी हमारे साथ धोखाधड़ी कर कर कहीं फरार हो गई है अब हम आदर्श नगर थाने पहुंचे हैं और पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

Written by admin