Skip to content
Thursday, October 15, 2026
Breaking
News

DAV स्कूल के छात्र को ट्रक ने कुचला मौत

· by admin0
2 min read
DAV School's Student Accident Narela
DAV School’s Student Accident Narela

AA News
अलीपुर-नरेला

DAV School's Student Accident Narela
DAV School’s Student Accident Narela

दिल्ली के अलीपुर थाना एरिया में नरेला DAV स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे 2 छात्रों के स्कूटर को ट्रक ने कुचला । एक छात्र को कुचलने के बाद कई मीटर तक ट्रक खींचकर लेकर गया । एक छात्र की मौत दो घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया भी हादसे के बाद पुलिस से कई देर बाद पहुंची। लोकल पुलिस और PCR को आने में एक घण्टा लग गया । बाद में इन पुलिस कर्मियों को अपनी पोल खुलती देख मीडिया को एतराज करने लगी पर पब्लिक ने पुलिस को कोसा और विरोध जताया ।

ये सड़क है नरेला इंडस्ट्रियल एरिया को अलीपुर से जोड़ने वाली । नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस कॉलोनी में DAV स्कूल है। DAV स्कूल से 2 छात्र छुट्टी के बाद लौट रहे थे लेकिन एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी और एक छात्र को दूर तक खींचते हुए ट्रक ले गया। स्कूटी पर सवार तनिष्क ग्यारहवीं क्लास का छात्र है जिस की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद स्टूडेंट्स का कहना है कि उन सभी ने मिलकर छात्र को ट्रक के नीचे से निकाला ट्रक के नीचे भी छात्र की सांसे चल रही थी लेकिन कई देर तक सुनसान रोड होने के कारण उस रास्ते पर पीसीआर भी नहीं पहुंची पुलिस और पीसीआर यदि वक्त पर पहुंचती उस छात्र को बचाया जा सकता था। ट्रक ड्राइवर घटना होते ही मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया ।

दूसरे दो छात्रों को भी कुछ चोटें आई हैं जिसके बाद उन्हें नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । मृतक छात्र तनिष्क अलीपुर का रहने वाला था और नरेला के डीएवी स्कूल में पढ़ता था और छुट्टी के बाद अपने घर अलीपुर की तरफ लौट रहा था । अलीपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है। स्कूटी चला रहा छात्र बालिग नाबालिग है उनके पास लाइसेंस था या नहीं यह जांच का विषय है लेकिन कहीं ना कहीं ट्रक की बड़ी लापरवाही ने छात्र की जान जरूर ले ली है ।

Written by admin