Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

आउटर रिंग रोड पर जहांगीरपुरी के पास बने फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट का सामान चुरा ले गए चोर।

· by admin0
1 min read
Jahangir puri Foot over bridge
Jahangir puri Foot over bridge

AA NEWS

DELHI

REPORT – NASEEM AHMED

आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद से लेकर मुकरबा चौक के बीच में पैदल सड़क पार करने वालों के काफी जानलेवा हादसे होते थे इसलिए करोड़ों की लागत से यहां पर 4 फुट ओवरब्रिज बनाए गए जिनमें से 2 फुट ओवर ब्रिज जहांगीरपुरी के पास में बने हुए हैं।

 

 

Jahangir puri Foot over bridge
Jahangir puri Foot over bridge

जहांगीरपुरी के भलस्वा रेड लाइट के पास बना फुट ओवर ब्रिज भी उन्हीं में से एक है। यह आधुनिक तरीके का फुट ओवर ब्रिज है। करोड़ों की लागत से यह तैयार हुआ है। फुटओवर ब्रिज पर आने और जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा बुजुर्गों, बीमार , दिव्यांग आदि के लिए लिफ्ट का भी इंतजाम किया गया है ।

 

 

 

 

 

 

यहां लिफ्ट के लिए जितनी भी वायरिंग और लिफ्ट का सामान था वह सब चोर चुरा ले गए । सैकड़ों लोगों की जिंदगी के काम आने वाली जगह का सामान भी चोरों ने नहीं बख्शा और वह यहां पर दोनों तरफ बनाई गई लिफ्ट के कमरों से लिफ्ट का सामान वायरिंग आदि सब चुरा ले गए।

Written by admin