Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

11 मौतों के बाद अब पड़ोसी करवाएंगे गली में हवन

· by admin0
2 min read
Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

AA News
Burari

बुराडी सामूहिक आत्महत्या कांड के बाद से इलाके के लोगों में काफी डर बना हुआ है । छोटे छोटे बच्चो ओर घरों में अकेली रह रही महिलाओं के लिए संतनगर गली नम्बर 2 खोफ का पर्याय बम गयी है । कोई भी रात में अकेला घर से बाहर नही निकलना चाहता । पूरी घटना अन्धविस्वास और जादू टोने से जुड़ने के बाद तो लोगो के बीच डर और भी ज्यादा बढ़ गया है ।

Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

इस पूरी घटना के बाद मृतक ललित ओर उसके परिवार का बड़े भाई और उसके परिवार के द्वारा दिल्ली के निगमबोध पर अंतिम संस्कार कर दिया गया । और मंगलवार शाम बुराडी की बंगाली कलोनी में गुरुद्वारी सिंह सभा में परिवार, दोस्त, सगे – संबंधियों ओर करीबियों द्वारी उनकी उठावनी ओर रस्म पगड़ी की अंतिम किर्या भी पूरी कर दी गयी । लेकिन इलाके के लोग तो अभी भी डरे हुए है ।

परिवार के बड़े भाई दिनेश ने इलाके के लोगो को बताया कि हमने अभीतक सारे संस्कार पूरे किए है और तेहरवें दिन हवन करवाकर घर की शुद्धि करवाएंगे । ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके । और इलाके के लोग भी अपने अपने घरों में भी हवन पूजा करवाकर शुद्धि करवाने पर विचार कर रहे है ।

पड़ोस में रहने वाली रामेश्वरी ने बताया कि पहले हम लोग पूरे मकान में रहते थे लेकिन घटना के बाद से एक ही कमरे में बैठे रहते है । अब तो घर मे बच्चो ओर बहुओं को अकेले छोड़ने में भी डर लगता है । मुझे अपने गांव बागपत के पास पारिवारिक शादी में जाना था लेकिन अब नही जाऊंगी ।

वहीं दूसरी ओर बीरेंदर त्यागी ने बताया कि हम लोग अभी ललित के परिवार के द्वारा हवन और पूजा करवाने का इंतज़ार कर रहे है । उसके बाद भी हम सब गली – मौहल्ले वाले मिलकर शुद्धि के लिए चंदा मिलाकर हवान और पूजा – पाठ करवाएंगे । बस हमे अभी उनके द्वारा पूजा करवाने का इंतज़ार कर रहे है । परिवार तो अपने घर और मृतकों की आत्मा की शुद्धि ओर शांति के लिए हवन करवाएगा । लेकिन फिर भी हम लोग गली – मौहल्ले वाले मिलकर हवन करवाएंगे ।

Written by admin