Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बुराड़ी नाबालिग लड़की निक्की मर्डर में स्थानियो लोगो ने किया रोड़ जाम

· by admin0
2 min read
Burari
Burari

AA News
Burari
Report : #Anil_Attri

इससे जुड़े तीन वीडियो लिंक नीचे है खबर में

दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके की बाबा कॉलोनी में पुस्ता रोड को स्थानीय लोगों ने किया जाम । बुराड़ी में रहने वाली लड़की की अलीपुर में हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर लोगों ने जताया गुस्सा ।

लड़की के परिजनों का कहना हत्यारा एक नहीं एक से ज्यादा हो सकते हैं । साथ ही इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और पुलिस पिकेट लगवाने के लिए लोगों ने इस पुस्ता रोड को जाम लगाकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध जताया ।

यह है बुराड़ी की बाबा कॉलोनी का पुस्ता रोड । यहां सैकड़ों की संख्या में कई आरडब्ल्यूए के लोग इकट्ठा हुए हैं । बुराड़ी में रहने वाली लड़की की अलीपुर इलाके में हत्या उसके प्रेमी ने की ।

Burari
Burari

उसके बाद बुराडी के सभी लोग सकते में है । लोगों की मांग है कि एरिया में पुलिस पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए साथ ही जगह-जगह पर जहां जहां से भी असामाजिक लोग गुजरते हैं वहां पुलिस पिकेट लगाई जाए ।

इन सभी की मांग करते हुए लोगों ने हाथों में बच्ची के इंसाफ के लिए बैनर पोस्टर लेकर सड़क को जाम कर दिया । करीब 2 घंटे तक यह लोग इस पुस्ता रोड पर डटे रहे और अपना विरोध जताया ।

बाईट… डॉक्टर जिया आरडब्लूए पदाधिकारी बाइट स्थानीय

बाईट… विमल देवी, महिला सामाजिक कार्यकर्ता

दो घंटो बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने आकर इन लोगों को समझाया और सुरक्षा का साथ साथ पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और टिकट लगाने की बात भी कही । तब जाकर यह लोग सड़क से हटे । लेकिन बुराड़ी इलाक में लगातार क्राइम बढ़ रहा है । जिसके बाद यहां के लोगों का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है । इसी कारण आज बुराड़ी की बाबा कॉलोनी के लोग आखिरकार सड़कों पर आए और अपने लिए सुरक्षा की मांग की । पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क को खोला
वीडियो में देखें लोगो का गुस्सा
https://youtu.be/QWubClvzMz4
वीडियो
दूसरा वीडियो
https://youtu.be/PFqpNSvvrPU
वीडियो
तीसरा वीडियो
https://youtu.be/PcklayXP3VE
वीडियो

Written by admin