• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, April 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में जानलेवा बीमारी अभी तक 22 गायों की मौत

by Editor
January 26, 2018
in News
0
Burari News

Burari News

0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
बुराड़ी , नई दिल्ली
रिपोर्ट : नसीम एन्ड विकास

दिल्ली के दुधारू पशुओं में एक जानलेवा बीमारी आजकल बढ़ रही है जिससे पशुपालक डरे हुए हैं ।
वीडियो में देखें गऊ माता की हालत
वीडियो
https://youtu.be/Vp2X7HvuoAE
वीडियो

बुराड़ी में गायों की एक डेयरी में मात्र एक सप्ताह में 22 गायों की मौत इस बीमारी से हो गई है । अभी तक बीमारी की पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। गायों के मुंह से झाग और चलने वक्त चारो पांव में दिक्कत के बाद अचानक हो रही है मौत। हर रोज कई गायों की मौत होने के बाद एक सप्ताह में लगातार 22 गायों की मौत से पूरे एरिया के पशु पालकों में दहशत का माहौल है। इस डेयरी में करीब 50 से ज्यादा गाय हैं जो दूध के लिए किसानों ने पाली है । अचानक आई इस बीमारी में 22 गायों की मौत हो गई। इन लोगों का बड़ा आरोप दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग पर भी है क्योंकि विभाग की तरफ से जिन डॉक्टर को नियुक्त किया गया है उन्होंने एरिया में जाकर किसी भी तरह का टीकाकरण पशुओं को नहीं किया है। दुधारू पशु मरने शुरू हो चुके हैं यहां तक आरोप है कि जब उन्होंने सरकारी डॉक्टर से इस बात की फरियाद लगाई तो उसका कहना था कि पशुओं को पशु अस्पताल में लेकर आए लेकिन पशु चलने की स्थिति में नहीं थे ऐसी स्थिति में सरकारी डॉक्टर्स को खुद घर जाकर उसका इलाज करना होता है। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन दिन बाद उन्होंने पशुपालन विभाग के डायरेक्टर से संपर्क किया उसके बाद डॉक्टर घर तक आए जब तक 22 गायों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद दिल्ली पशु चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर भी मौके पर आएं और दो गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ताकि इस जानलेवा बीमारी की पहचान की जा सके और फिर उसका इलाज शुरू हो सके लेकिन प्राथमिक तौर पर लक्षण मुंह खुर की बीमारी के नजर आ रहे हैं जो कई बार पशुओं में हो जाती है, जिसका टीकाकरण भी सरकार हर साल करती है ।

Burari News
Burari News

अब जरूरत है इस तरह की बढ़ती बीमारी को सरकार हल्के में न ले और उसका इलाज जल्द शुरू करें वरना दिल्ली में दुधारू पशुओं के लिए बड़ी समस्या आ सकती है। जब तक बीमारी की पहचान नहीं हो तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि उसके दूध से क्या लोग भी बीमार होंगे या नहीं या यह बीमारी दूसरे जानवरों या जीवो में भी बढ़ सकती है या नहीं यह एक जांच का विषय है । लेकिन अभी तक दिल्ली सरकार इस पर बिल्कुल सुस्त है । अकेली एक डेयरी में 22 गायों की मौत हुई है आंकड़ा यदि चेक किया जाए तो आसपास के गांवों में और भी बढ़ सकता है साथ ही यह भी जांच की जरूरत है कि यही कुछ खान पान में कमी रही है या ये कोई यह छूत से फैलने वाली बीमारी है जो एक के बाद एक गायों की जान ले रही है। फिलहाल दो गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उसके बाद ही पूरी तरह मामला साफ हो पाएगा ।

Editor

Editor

Next Post
AAP Burari Loktantr Bachao Raili

AAP की लोकतंत्र बचाओ रैली

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.