Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

दिल्ली में कालोनियों के लोग खुद चन्दा इक्कठा करके बनवा रहे है सीवर और गलियां। सरकार ने नही किये काम

· by admin0
3 min read
Gali No 29, Kaushik Enclave A Block

दिल्ली में कालोनियों के लोग खुद चन्दा इक्कठा करके बनवा रहे है सीवर और गलियां। सरकार ने नही किये का

AA News

Burari Delhi

Gokuldham, Kaushik Enclave A Block

बुराड़ी की कालोनियों में खुद लोग चन्दा इक्कठा इक्कठा करके गलियो में भराव करवाकर गलियां पक्की करवाने लगे दिल्ली सरकार ने नही करवाये काम। गोकुल धाम सोसाइटी कौशिक इन्क्लेव A ब्लॉक गली नम्बर 29 से ये शुरुआत हुई है ।

 

Gali No 29, Kaushik Enclave A Block

दिल्ली में कालोनियों को लेकर सरकार कितने ही बड़े दावे रखें करें लेकिन कालोनियों में हो रहे कामों की जानकारी लेने पर आप चौक जायेंगे। बुराड़ी की कालोनियों में लोग जहां उन्होंने अपने मकान बनवाए थे अब खुद अपनी गलियों में लोग मलबे का भराव करा रहे हैं और उसके बाद खुद चंदे से ही लोग उन गलियों को पक्का करवाएंगे।

Video

Video

 

ये वही कालोनियां है जिनको लेकर बुराड़ी में भी बड़े-बड़े विज्ञापन करने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद आए थे और 26 जनवरी 2019 को 400 करोड़ रुपए के कामों की शुरुआत करने का शिलान्यास किया था , लेकिन अभी तक भी कहीं भी काम शुरू नहीं हुआ। बारिश में लोगों का गलियों में आना जाना दूभर हो गया।

 

Gali No 29, Kaushik Enclave A Block
Gali No 29, Kaushik Enclave A Block

बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और कोई भी वहीकल जब घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो आखिरकार कॉलोनी के लोगों ने खुद चंदा इकट्ठा करके गलियों का भराव करवाना शुरू कर दिया है और इसके बाद यह लोग खुद अपने पैसों से ही इन गलियों को पक्का करवाएंगे।

 

ये गली है कौशिक एनक्लेव ए ब्लॉक गोकुलधाम सोसायटी की 29 नंबर गली । यहां इस गली में रहने वाले सभी लोगों ने कई हजार रुपए प्रति घर से लिए और उसके बाद करीब 400 से 500 ट्रक मलबे के गली में डलवाए जा रहे हैं। इसके बाद इस गली को ऊपर से टाइलों के द्वारा पक्का किया जाएगा। यह काम सरकार नहीं कर रही बल्कि लोग खुद अपने पैसे से कर रहे हैं जबकि यह काम खुद सरकार को करना होता है ।

 

 

Gali No 29, Kaushik Enclave A Block

यहां रहने वाले निवासियों का कहना है कि खेतों में कोई नई कॉलोनी काटता है और वहां लोग नहीं रहते वहां आप पक्की सड़कें बनाई जा रही है साथ ही यदि कोई अवैध झुग्गियां भी लगाते हैं वहां भी वोट बैंक देखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार पक्की सड़के बना रही है लेकिन यहां लोग पिछले कई दशक से अपने मकान बनाकर रह रहे हैं यहां न तो सड़कें बनी , न गलियां बनी और न ही पानी की लाइन बिछाई गई।

 

 

अब यहां कॉलोनी के लोगों ने खुद अपना काम शुरू किया है और प्लान बनाया जा रहा है कि सीवर लाइन भी ये लोग खुद के खर्चे पर ही अब बनवाएंगे। अब जहां लोगों की यह स्थिति हो उन कालोनियों में केजरीवाल सरकार को वोट मिलना बहुत मुश्किल होगा ।

 

देखने वाली बात होगी की दूसरे कालोनियों में भी लोग खुद के पैसों से अपनी गलियां नालियां बनवाना शुरू करेंगे या सरकार भी कुछ काम करेगी।

 

Written by admin