Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

बुराड़ी MLA संजीव झा ने एरिया में कोरोना पॉजिटिव शख्स की मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया

· by admin0
1 min read
Burari Delhi 110084
Burari Delhi 110084

AA News

बुराड़ी विधानसभा के हिमगिरि एनक्लेव में एक शख्स की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई। इस शख्स ने लक्षणों के बाद टेस्ट निजी लैब से करवाया था। निजी लैब में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और पूरा परिवार डर के मारे रो रहा था। पूरे परिवार में संक्रमण का खतरा था। इस शख्स ने अपना वीडियो बनाकर सरकारों से गुहार लगाई थी कि वह पिछले 2 दिनों से सब जगह फोन कर रहा है लेकिन कोई भी सरकारी मदद नहीं मिल रही। इन्होंने कहा था कोई भी इन्हें इलाज के लिए लेकर नहीं जा रहा जबकि इन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही गली को भी बंद नहीं किया गया।

अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह खुद गुहार लगा रहे थे कि इन्हें घर से निकाल कर कहीं दूसरी जगह इलाज के लिए पहुंचाया जाए।

Burari

Burari Delhi 110084
Burari Delhi 110084

दोपहर के बाद वीडियो वायरल हुआ तो शाम के वक्त ही स्थानीय विधायक संजीव झा ने एंबुलेंस का प्रबंध करवाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया ।

संजीव झा ने सभी से अनुरोध किया कि ऐसे वक्त में हमें संयम की जरूरत है सभी साथी सभी लोग संयम से रहे और प्रशासन की भी मदद करें।

।।

Written by admin