Skip to content
Thursday, September 17, 2026
News

मानसून में आने वाली बीमारियों से पहले ब्लड डोनेशन केम्प का आयोजन

· by admin0
Federation of Narela Subcity

AA News
Narela, Delhi
Report : Anil Attri

कुछ ही दिनों बाद मानसून आने वाला है । मानसून के मौसम में खासतौर से मच्छर जनित बीमारिया लोगों में पैदा हो जाती हैं । जिसके लिए आज बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया । लोगों में मच्छरों से पैदा होने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के मध्यनजर भारी संख्या में लोगों ने ब्लड कैंप में जाकर रक्तदान किया ।

Federation of Narela Subcity
Federation of Narela Subcity

बीमारी के दौरान मरीजों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने से ब्लड बैंकों और अस्पतालों में ब्लड की कमी हो जाती है । मरीजों को ब्लड की कमी से न जूझना पड़े इसके लिए रक्तदान शिविरों में ब्लड बैंकों द्वारा ब्लड जमा किया जा रहा है ।

आज इसी कड़ी में दिल्ली के नरेला इलाके में कैम्प लगाकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । नरेला इलाके में “फेडरेशन ऑफ नरेला सबसिटी” हर वर्ष इस सीजन के आने से पहले एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती है ।

इस ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन का मकसद होता है कि इस सीजन में इस कैंप में जितना ब्लड इकट्ठा होगा वह गरीबों को जरूरतमंदों को फ्री में दिया जाएगा। इसके लिए एक ब्लड बैंक की मदद ली जाती है और इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ नरेला सबसिटी की तरफ से किया जाता है ।

वैसे तो फेडरेशन ऑफ नरेला सबसिटी साल में कई ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करवाती है लेकिन मानसून से ठीक पहले एक केम्प जरूर लगाया जाता है।

ब्लड डोनेशन कैम्प में लोग भी बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट करते हैं डोनेट करने वालों में एक अजीब खुशी और चमक होती है। खास बात यह भी है कि डॉक्टर्स का भी मानना है इंसान के खुद के लिए भी फायदेमंद होता है ताकि नया रक्त बने और धमनियों में वह तीव्र गति से संचारित होता रहे और यही मकसद नरेला में बनी इस फेडरेशन ऑफ नरेला सबसिटी का है।

 

https://youtu.be/wxg-Dt0c9yg

मानसून से पहले आपको इस तरह का ब्लड डोनेशन कैंप का पता चलता है तो आप उसमें जाकर ब्लड डोनेट जरूर करें ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके और आपके ब्लड की भी जांच हो जाएगी साथ ही आपके शरीर में भी नया ब्लड बनेगा और नए रुप से संचारित होगा जिससे आपके शरीर को भी फायदा होगा और खुद ब्लड डोनेट करने के साथ-साथ दूसरों को भी इस काम के लिए प्रेरित करें ।

Written by admin