Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बख्तावरपुर में लड़का लड़की की मोहब्बत नही माने परिजन लड़के ने की खुदकुशी

· by admin0
2 min read
Bkhtawarpur Alipur Delhi 110036
Bkhtawarpur Alipur Delhi 110036

AA News
बख्तावरपुर अलीपुर

दिल्ली के अलीपुर में 20 साल के लड़के ने की खुदकुशी। पंखे से फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी। पड़ोस की लड़की से करता था प्रेम मोहब्बत कल भी दोनों परिवारों में हुई थी कहासुनी। लड़की के परिजनों ने लड़की की से शादी को कर दिया था मना। लड़की के परिजनों ने इस लड़के के साथ शादी से मना किया तो आज कर ली खुदकुशी।सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया।
फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस मौके पर

Bkhtawarpur Alipur Delhi 110036
Bkhtawarpur Alipur Delhi 110036

दिल्ली में रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव में रहने वाला 20 साल का आकाश DJ का काम करता था और पड़ोस में ही दसवीं में पढ़ने वाली एक लड़की से मोहब्बत करता था आकाश के परिजनों की माने तो लड़का और लड़की की मोहब्बत लंबे वक्त से चली आ रही थी कई बार दोनों परिवारों में इस बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी और आकाश के परिजनों का कहना है कि कल भी लड़की के परिजनों से आकाश के परिजनों की काफी कहासुनी हुई आकाश के परिजन चाहते थे कि ये दोनों आपस में शादी कर ले ताकि इन दो में से किसी को भी जान का नुकसान न हो जाए लेकिन कल लड़की के परिजनों ने आकाश के परिजनों को साफ मना कर दिया कि वे लड़की की शादी आकाश से नहीं करेंगे और न ही उनकी लड़की इस लड़के से प्रेम करती है। आकाश के परिजनों का तो यहां तक आरोप है कि लड़की के परिजनों ने आकाश को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद आकाश काफी डर गया था और आज सुबह आकाश अपने कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आकाश ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना है। कहीं न कहीं अपने प्रेम में सफल न होने पर यह खुदकुशी नजर आ रही है।

अलीपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन समाज को भी ऐसे मामलों में जरूरत है बहकते हुए लड़कों का सही मार्गदर्शन करें जिससे वे इस तरह का कदम न उठाएं।

Written by admin