Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

सावधान दिल्ली पॉल्युशन पर कंट्रोल नही

· by admin0
2 min read

 

दिल्ली में पॉल्युशन से सभी का दम घुट रहा है । सरकार दिल्ली में डंपिंग साइट्स पर लगी आग और धुआँ काबू नही कर पाई है । भलस्वा लैंडफिल साइट्स पर लगातार आग लगी है धुआँ पूरी दिल्ली में फैल रहा है सरकार ओड इवन की घोषणा करती है कभी ओड इवन को वापिस लेती है । ट्रकों की इंट्री पर बैन करती है और लोगो के सभी कंस्ट्रक्शन रुकवा दिए पर सरकार ने खुद कोई स्थायी कदम उठाया हो ऐसा नजर नही आया । सरकार ने  गाड़ियां और काम सभी लोगो के बन्द करवाये पर खुद सरकार न सड़को के किनारे की मिट्टी हटा पाई न डंपिंग साइटों की आग बुझा पाई ।

वीडियो देखें
https://youtu.be/0ck4rgAfzLA
..

भलस्वा डंपिंग साइट पर कूड़े के पहाड़ पर लगातार धुआँ उठ रहा । यहां के लोगो का तो दम घुट ही रहा है यहां का धुआं लगभग पूरी दिल्ली में फैल रहा है । यहां के लोग लगातार इसको लेकर कई सालों से प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं ।
यहां आसपास सैकड़ो कालोनियों पर इस साइट का बदबूदार धुआँ फैला रहता है और यहां हजारो लोग सांस और स्किन की बीमारियों से परेशान है ।  2009 से यहां कोर्ट भी कूड़ा डालना बन्द करवा चुका है बावजूद इसके यहां कूड़ा ढलना जारी है और यहां भी कभी इस कूड़े के पहाड़ में ब्लास्ट भी हो सकता है । जरूरत है सरकार इस तरफ भी ध्यान दें । ओड इवन स्कीम और स्कूलों को बंद करना स्थाई समाधान नही है जरूरत है दिल्ली के पॉल्युशन का स्थायी समाधान तलाशा जाए । न तो यहां कूड़ा ढलना बन्द हुआ है न ही इसका विकल्प तलासा गया है । यहां के लोग नगर निगम , दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार सभी से गुहार लगा चुके है पर किसी ने इनकी सुनवाई नही की अब सरकारों से इनका विश्वाश ही उठ चुका है । जरूरत है सरकार स्थाई समाधान भी तलाशे । क्या कहना है स्थानीय लोगो का इन्ही से सुनिए।
रिपोर्ट : अवधेश कुमार एंड नसीम अहमद

 

Written by admin