Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

बाला साहिब अस्पताल की कार सेवा में महिलाओं द्वारा योगदान।

· by admin0
2 min read
Bala sahib Hospital
Bala sahib Hospital

AA NEWS

NEW DELHI

 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु हरिकृष्ण अस्पताल बाला साहिब जल्दी शुरु किये जाने के ऐलान के बाद बाबा बचन सिंह जी द्वारा कार सेवा का कार्य ज़ोरों पर किया जा रहा है। आज दिल्ली कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और स्त्री अकाली दल की अध्यक्ष बीबी रणजीत कौर ने भी अपनी टीम के साथ पहुंच कर कार सेवा में योगदान डाला।

Bala sahib Hospital
Bala sahib Hospital

गुरु हरिकृष्ण अस्पताल के चेयरमैन जथेदार कुलदीप सिंह भोगल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज बीबी रणजीत कौर टीम के द्वारा कार सेवा में जहां आर्थिक रूप से योगदान डाला गया वहीं महिलाओं द्वारा स्वंय अपने हाथों से सेवा भी की गई।

उन्होंने बताया कि बीबी रणजीत कौर ने कहा है कि महिलाओं की टीम बना कर दिल्ली के हर इलाके में भेजी जायेगी जो संगतों को अस्पताल की कार सेवा में तन-मन-धन से योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका द्वारा भी बाबा जी व अन्य अधिकारियों के साथ लगातार मीटिंग की जाती हैं तांकि जो भी जरूरत बाबा जी को हो उसे पूरा किया जाये तांकि नियमित समय पर अस्पताल शुरु कर संगतों के सुपुर्द किया जा सके।

बीबी रणजीत कौर के साथ आज सुरबीर कौर, बलजीत कौर, राजौरी गार्डन गुरुद्वारा साहिब से स्त्री सत्संग जथे की बीबी हरदयाल कौर व उनकी टीम के साथ बड़ी गिनती में स्त्री अकाली दल की महिलाओं ने हाजरी भरी

Written by admin