Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

बादली में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला

· by admin0
2 min read
Samaypur Badali Dilli
Samaypur Badali Dilli

AA News
#Samaypur_Badali

दिल्ली के बादली इलाके में मेट्रो स्टेशन से कुछ कदम की दूरी पर मिला युवक का शव । युवक की पहचान 24 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई है शुक्रवार से अपने घर से गायब था रंजीत । बादली के यादव नगर में अपने परिवार के साथ रहता था मृतक रंजीत. कुछ दिन बाद ही घर में थी छोटी बहन की शादी.. काफी समय से कर रहा था कार ड्राइवर का काम । बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी ।

पुलिस ने इस बारे में ये नही बताया कि मौत कैसे हुई और क्या आशंका है। इसपर पुलिस का यही कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पायेगा कि मौत की वजह क्या है।

इसमे परिवार का आरोप है कि पीट पीटकर हत्या के बाद मेट्रो स्टेशन के पास फैंका। दरअसल 24 साल का रणजीत चार दिन से गायब था और आज घर से थोड़ी दूरी पर मिट्टी में रणजीत का शव मिला। परिजनों की माने तो शव पर कई जगह चोट के निशान थे और दोस्तो पर ही हत्या की आशंका है ।

Samaypur Badali Dilli
Samaypur Badali Dilli

बादली थाना पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल आदि के आधार पर भी जांच कर रही है।

साथ ही परिवार का आरोप है कि पुलिस ने चार दिन से कोई सहयोग नही किया था और पुलिस का यही कहना था कि तुम्हारा लड़का किसी लड़की के साथ भाग गया होगा। फिलहाल यहां परिजनों की बात से पुलिस पर कई सवाल खड़े होते हैं ।

Written by admin