Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

आजादपुर मंडी रोड़ पर मानसून में ये गड्डा हद्द कर दी

· by admin0
3 min read
Delhi Azadpur Mandi Road
Delhi Azadpur Mandi Road

AA News
Adrsh Nagar Azadpur

राजधानी दिल्ली में मानसून के दिनों में लगातार सड़कों की खुदाई का काम लगातार जारी है । निगम की और से शाक्त आदेश है कि बारिश के दिनों में कोई भी एजेंसी सड़क की खुदाई नही करेगी फिर चाहे काम निगम का हो या लोक निर्माण विभाग का । इस नियम की धज्जियां एजेंसियां खुलकर उड़ा रही है । जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम तो लगता ही है और राहगिरोके को भी सड़क पर चलने में परेशानी होती है ।

Delhi Azadpur Mandi Road
Delhi Azadpur Mandi Road

ये देखिये उत्तरीपश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा में आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन ओर जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच किस तरह से सड़क की खुदाई की गई है । और इसको दोनों ओर से सांकेतिक करने के लिए यहां पर दिल्ली पुलिस के बेरिकेड भी लगाए गए है । जिससे आने जाने वाहनों को सड़क के बीच मे हुई खुदाई आसानी से दिख सके । जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम लगता है और पैदल सड़क पर करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है । कई बार तो यहां पर जाम की वजह से बड़े हादसे हुए है ।

आदर्श नगर विधानसभा से आप विधायक पवन शर्मा ने बताया कि आज़ाद पुर सब्ज़ी मंडी के पीछे भडोला गांव है । जिसका पानी सड़क के नीचे बने नाले में आता है । तो उसकी सफाई के लिए लोक निर्माण विभाग ने इस पुलिया की खुदाई नाले कि सफाई के लिए की है । लेकिन करीब पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी इसकी सफाई नही हो सकी है । और अब तो दिल्ली में रोज बारिश हो रही है । अब तो हमे भी यहां से आने जाने डर लगता है की कहीं इसकी वजह से कोई बड़ा हादसा न हो जाये ।

Delhi Azadpur Mandi Road
Delhi Azadpur Mandi Road

लगातार बारिश होने की वहज से सड़क भी बैठ सकती है । जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । यदि यहां पर पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग न कि गयी हो तो विशेषकर रात के समय तेज रफ्तार वहां इसमे गिर भी सकता है ओर लोगो की मौत भी हो सकती है ।

ये नाला इतना गहरा है कि रात में अचनक़्क़ कोई व्यक्ति या अवारा पशु भी इसमे गिर जाए तो उनको बचाने वाला भी कोई नही है क्योंकि रात के समय सड़के सुनसान होती यही । यदि इसमे किसी भी प्रकार का कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग की ही होगी ।

Written by admin