Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

मंगोलपुरी आशीष उर्फ आशु की हत्या

· by admin1
3 min read
Ashish @Ashu Murder Mangolpuri
Ashish @Ashu Murder Mangolpuri

दिल्ली के मंगोल पूरी में आम आदमी पार्टी के पूर्व स्थानीय नेता के 17 साल के बेटे की सरेआम चाकू मारकर हत्या। मृतक के जानकार ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार।

रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा व अनिल कुमार अत्री

लोकेशन :- मंगोल पूरी, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ हत्या, लूटपाट, रेप, जैसी बड़ी वारदातें भी अब आम हो चुकी हैं। ताज़ा घटना बाहरी दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके की है जहाँ पार्क में बैठे एक किशोर की उसके ही एक जानकर युवक ने चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गया। बरहाल पुलिस मामला कर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आम आदमी पार्टी के पूर्व स्थानीय नेता का बेटा है मृतक।

Ashish @Ashu Murder Mangolpuri
Ashish @Ashu Murder Mangolpuri

जांच करती पुलिस टीम की ये तस्वीरें बाहरी दिल्ली के मंगोल पूरी इलाके की हैं जहां इन घासों में पुलिस हत्या की वारदात के निशान तलाश रही है। मृतक के परिजन के अनुसार बीती रात (मंगलवार) को इस पार्क में आशीष उर्फ आशु नाम का एक 17 साल का किशोर अपने दोस्तो के साथ बैठा था, जिसका वहीं पार्क में ही पास में रहने वाले एक जानकर युवक से झगड़ा हो गया।
इस खबर की वीडियो
https://youtu.be/H28ywRPbWW4
वीडियो खबरों के लिए youtube पर aa news को subscribe करें

जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने चाकू से 17 साल के किशोर को चाकू मार दिए और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद चाकू लगे युवक को मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक आशीष की हत्या की खबर सुनकर सैकड़ों स्थानीय लोग मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में जमा हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक को आरोपी युवक ने कुछ अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था।

जिसमे आरोपी युवक ने मृतक पर चाकुओं से वार कर दिए जिसमें मृतक की मौत हो गयी। आरोपी की पहचान सन्नी के रूप में हुई है, जो मंगोल पूरी इलाके का ही रहने वाला है और मृतक का जानकर बताया जा रहा है। मृतक के पिता को विश्वास ही नही हो पा रहा है कि उनका बेटे की हत्या कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि मृतक के किसी दोस्त ने घर आकर उन्हें घटना केबारे में जानकारी दी जिसके बाद वो अस्पताल पहुँचे जहाँ डॉक्टर्स ने उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि बीते कल यानी मंगलवार को दिल्ली के अलग हिस्सों में अपराध की कई बड़ी बड़ी वारदातें हुई है। मंगोल पूरी में हुई इस हत्या की वारदात की असली वजह अभी तक साफ नही हो पाई है जो शायद आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

बरहाल मंगोल पूरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय अस्पताल में रखा दिया है। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। वो काफी चिंता का विषय है।

Written by admin