Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

बाँकनेर गैंगवार में चार गिरफ्तार

· by admin2
2 min read
Alipur Police Station
Alipur Police Station

AA News
अलीपुर नई दिल्ली

दिल्ली के नरेला में इसी महीने एक शख्स की आठ गोलियां मारकर हत्या करने वाले हत्यारे गिरफ्तार । गैंगवार में की थी हत्या । पिछले दिनों बाँकनेर में गैंगवार में डबल मर्डर होने बाद शाम को प्रदीप नाम के शख्स पर आरोप था कि उसने मिठाई बांटकर खुशी मनाई थी इसी रंजिस में प्रदीप की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई । इस मामले में अलीपुर पुलिस ने चार कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो पिछले काफी समय से गैंगवार को अंजाम दे रहे थे। वारदात के वक्त भी वह दुश्मन गैंग के किसी साथी को मारने के लिए अलीपुर इलाके में आए थे। आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ राजू,प्रदीप उर्फ अनिल,जितेन्द्र उर्फ जीत और सुमैर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्विफ्ट कार,चार पिस्टल,18 कारतूस और पांच मैगजीन बरामद की है। 

Alipur Police Station
Alipur Police Station

पिछले काफी समय से अलीपुर,नरेला इलाके में गैंगवार होने की वारदात सामने आई थी। इस बीच अलीपुर पुलिस को पता चला कि बाकनेर में बदमाश किसी दुश्मन गैंग के साथी को मारने की कोशिश करेगें। जिनके  पास भारी मात्रा में हथियार होगें। एसीपी रजनीश की देखरेख में एसएचओ सुरेश कुमार के निर्देशन में जांच टीम को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। जांच टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक संदिगध हालत में स्विफ्ट कार में कुछ बदमाशों को देखा। जिनको रोकने की कोशिश की। बदमाश कार समेत मौके पर से फरार होने लगे। जांच टीम ने कार का काफी दूरी तक पीछा किया और उसे रोक लिया। इस बीच बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश करते। कार में बैठे चारों बदमाशों को काबू कर लिया।  

Written by admin