Skip to content
Monday, September 21, 2026
News

अलीपुर में गोली मारी

· by admin0
Alipur Delhi 110036

AA News
अलीपुर, नई दिल्ली

Alipur Delhi 110036
Alipur Delhi 110036

दिल्ली के अलीपुर गांव में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को मारी गोली। छाती में गोली लगने के बाद घायल शख्स नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती। आपस में मामूली कहासुनी में दोस्त नहीं मारी थी गोली। दोस्त की एक आवाज देने पर जब दूसरा दोस्त पास नहीं आया तो तुरंत आवाज पर पास न आने का कारण पूछा और इसी मामूली कहासुनी में उसने दोस्त ने दोस्त को ही मारी गोली।हमलावर दोस्त फरार अलीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी।
वीडियो
https://youtu.be/FSKIsqv1Fj0
वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है यहां छोटी छोटी बात पर गोली चलना आम बात हो चुकी है। दिल्ली में इतने हथियार कहां से आ रहे हैं यह भी चिंता का विषय है। बड़ी संख्या में लोगों के पास रिवाल्वर जैसे हथियार मौजूद है जिसमें लोग मामूली कहासुनी में भी एक दूसरे पर फायरिंग कर देते हैं , गोली मार देते हैं और एक दूसरे की जान भी ले लेते हैं। ताजा मामला दिल्ली में रोहिणी जिले के अलीपुर गांव का है यहां अलीपुर गांव में शिव मंदिर के पास विकास नाम का शख्स अपने साथियों के साथ खड़ा था तभी उसका दूसरा साथी आया चश्मदीदों का कहना है कि दूसरा साथी सचिन मोटरसाइकिल पर आया और विकास को आवाज दी विकास ने उसकी आवाज का कोई उत्तर नहीं दिया तो उसने दोबारा आवाज दी तीसरी बार आवाज पर विकास उसके पास गया तो सचिन ने पहली आवाज में न आने का कारण पूछा इस पर विकास ने भी कहा वह उसकी आवाज पर वह पास क्यों नहीं आया ? दोनों दोस्तों में इस बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई कि वह खुद पास चलकर क्यों नहीं आया इस पर आरोप है कि सचिन ने देसी रिवाल्वर निकाली और विकास पर तानकर कहा कि उसे गोली मार देगा इस पर विकास ने भी कहा कि वह गोली मारकर दिखाएं तभी सचिन ने गोली चला दी जो विकास की छाती में लगी और सचिन मौके से फरार हो गया।

विकास की उम्र करीब 30 साल है और विकास को तुरंत कैट्स एंबुलेंस के द्वारा नरेला के सत्यवादी हरिश्चंद्र अस्पताल लाया गया जहां विकास का इलाज जारी है।

अब गोली मारने का कारण जो चश्मदीद अमित ने बताया है वही है या कुछ और यह जांच का विषय है। फिलहाल आरोपी सचिन फरार हैं और अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घायल का इलाज सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में जारी है।

Written by admin