Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

अलीपुर शनि मंदिर के पास फायरिंग, पानी बेच रहे शख्स को लगी गोली

· by admin0
3 min read
Alipur Shani Mandir Chowk
Alipur Shani Mandir Chowk

AA News
अलीपुर, दिल्ली
रिपोर्ट : अनिल कुमार अत्री , नसीम अहमद

दिल्ली में GTK रोड पर अलीपुर शनि मंदिर के पास कार सवार युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग। फायरिंग में सड़क किनारे पानी बेच रहा शख्स घायल, पांव में लगी गोली। घायल शख्स को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में कराया भर्ती ।

मुकरबा चौक से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर तक अवैध रूप से बिना परमिट के गाड़ियां चलाने वाले गिरोह ने की फायरिंग। अपने ही परिवार को कार में ले जा रहे शख्स को सवारियां ले जाते हुए समझकर की फायरिंग । अलीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी। बिना परमिट की सैकड़ों गाड़ियां हर रोज इस रूट पर चलने से दिल्ली पुलिस पर भी उठे सवाल ।

Dheeraj Tokas
Dheeraj Tokas

धीरज टोकस एक टैक्सी कार चलाते हैं और आज रक्षाबंधन के दिन इनकी पत्नी अपने मायके भाइयों को राखी बांधने के लिए गई। वापसी में आते हुए उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर उतरे। सिंघु बॉर्डर से अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए धीरज टोकस अपनी i10 कार से गए । सिंधु बॉर्डर पर जैसे ही उसकी पत्नी और बच्चे सब i10 कार में चढ़ने लगे तो वहां पहले से मौजूद अवैध रूप से गाड़ियां चलाने वाले गिरोह ने उसकी पत्नी और बच्चों को सवारियां समझकर झगड़ा किया। धीरज टोकस पूरा मामला उनको समझाता कि उनकी पत्नी है लेकिन उससे पहले ही उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। धीरज टोकस वहां से जान बचाकर अपनी कार और कार में बच्चों को लेकर भाग गए लेकिन इस गिरोह ने 3 गाड़ियां धीरज टोकस के पीछे दौड़ा दी ।

Alipur Shani Mandir Chowk
Alipur Shani Mandir Chowk

कई किलोमीटर आगे आकर अलीपुर शनि मंदिर के पास जब पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी देखी तो धीरज टोकस ने पुलिस के पास अपनी गाड़ी रोकी और बताया कि वह लोग उनका पीछा कर रहे हैं और मारपीट भी करेंगे। इसी दौरान इस गिरोह की तीनों गाड़ियां वहां पर आकर रुकी और धीरज टोकस के कई थप्पड़ मारने के बाद चौक पर दहशत फैलाते हुए खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी ।

ये लोग पुलिस के सामने ही लगातार फायरिंग कर रहे थे । इसी फायरिंग में एक गोली सड़क किनारे पानी का ठेला लगाए हुए शख्स को जा लगी जिसका झगड़े से कोई मतलब नहीं था । बाद में शरेआम फायरिंग करते हुए बदमाश दो गाड़ियों से फरार हो गए और तीसरी गाड़ी इनकी यही पर रह गई क्योंकि फायरिंग में उस गाड़ी पर भी कई गोलियां लगी थी।

इसी दौरान इस खुलेआम फायरिंग में एक गोली सड़क किनारे पानी बेच रहे एक शख्स को लगी जिसका झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। गोली शख्स के पांव में लगी जिसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। गनीमत रही धीरज टोकस इस फायरिंग में बाल-बाल बच गए और अभी भी काफी डरे और सहमें हुए हैं। इस तरह से सरेआम फायरिंग करना और इस गिरोह का इस तरह से सैकड़ों गाड़ियां बिना परमिट के चलाना, दिल्ली पुलिस पर भी कई सवाल खड़े करता है।

वीडियो
https://youtu.be/04jfqLGk7fY
वीडियो

आज इसी गिरोह ने पुलिस के सामने गोलियां चलाई क्योंकि इसी पुलिस के सामने वह अवैध रूप से अपनी हर रोज गाड़ियां चलाते है अब उसी पुलिस का इन्हें क्या डर । कहीं ना कहीं ये पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करता है और इस तरह का गिरोह सरकार को लाखों रुपए का चूना तो हर रोज लगाता ही है साथ ही रफ ड्राइविंग भी ये लोग रहते हैं और हथियारों से लैस होकर चलते हैं जिसका उदाहरण आज देखने को मिला। फिलहाल इस पूरे मामले की अलीपुर थाना पुलिस जांच कर रही है।

Written by admin