Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

दिल्ली में तीन जगह लगी आग

· by admin0
2 min read
Ajadpur Bhadola Fire
Ajadpur Bhadola Fire

दीपावली से पहले दिल्ली में आज कई जगह आग की घटनाएं हुई । पहले झुग्गियों में आग लगी और कई झुगियां जली । नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास भड़ोला गांव में सेब के गोदाम में आग लगी जिसे दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाया । आग बेसमेंट में थी और बाहर धुंआ ही धुंआ आ रहा था और ऊपर की मंजिलों में भी आग का खतरा था पर वक्त रहते दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया । बेसमेंट की दीवारे तोड़कर दमकल के जवानों ने जल्दी ही आग पर काबू पाया ।

Ajadpur Bhadola Fire
Ajadpur Bhadola Fire

नरेला में भी एक गरीब का घर जलकर हुआ खाक । दोपहर दो बजे अचानक घर मे आग लग गई और पूरा घर पूरा सामान जलकर राख हो गया । दरअसल शशिबाला नाम की महिला घर मे ज्योति जगाकर घर से बाहर गई थी दोपहर में अचानक ज्योति से घर पूजा स्थल को आग लग गई और फिर आग ने पूरा घर चपेट में लिया और सब खाक हो गया अब गरीब परिवार का रो रो कर बूरा हाल है।
महिला का पति एक फैक्ट्री में काम करता है और फिलहाल परिवार के लिए घर मे कोई सामान नही बचा और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया पर तब तक घर मे रखा सब सामान जल चुका था ।
दिल्ली के ही जामिया इलाके में झुग्गी बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और दर्जनों झुग्गियां चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नही हुआ, लेकिन दीपावली के पहले 80 परिवार सड़क पर आ गया।
जली हुई झुग्गियों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते होंगे कि यहां क्या हुआ होगा ? फायर ऑफ़सर से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार दिन में करीब पौने 12 बजे आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर करीब 10 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग के दौरान उसकी चपेट में आकर कई छोटे सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए हैं। लेकिन शुक्र था कोई हताहत नही हुआ है।

वहीं लोगों का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के डेढ़ घन्टे बाद फायर की गाड़ी आयी है। आग कैसे लगी किसी को कुछ पता नही चला है। लेकिम 80 से ज्यादा परिवार सड़क पर आ गए हैं ।

Written by admin