Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

राजेश नामा बंसीवाला AAP से टिकट मिलने के बाद पहुंचे भगवान की शरण में लिया जीत का आशीर्वाद।

· by admin0
1 min read

AA NEWS

NEW DELHI

राजेश नामा बंसीवाला को रोहिणी विधानसभा से आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया। राजेश नामा बंसीवाला ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी का धन्यवाद किया यहां से निवर्तमान विधायक बीजेपी से विजेंद्र गुप्ता है और BJP ने अभी तक नया प्रत्याशी घोषित नही किया है।

AAP Rohini candidate Rajesh Nama Bansiwala
AAP Rohini candidate Rajesh Nama Bansiwala

अभी तक बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशित घोषित किए जाने पर बंसीवाला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा मुझे रोहिणी विधानसभा से जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ, जो विश्वास उन्होंने मुझ पर किया है मैं जन सेवा कर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखाऊंगा।

AAP Rohini candidate Rajesh Nama Bansiwala
AAP Rohini candidate Rajesh Nama Bansiwala

इसलिए आज स्थानीय मंदिर और गुरुद्वारे में पहुँचकर भगवान और वाहेगुरु का आशीष प्राप्त किया ताकि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। आज जनसेवा की प्रथम सीढ़ी पर कदम रखा है, 8 फरवरी के दिन आपने झाडू पे बटन दबाकर मुझे 11 फरवरी से आप सब रोहिणी के निवासियों की सेवा का अवसर प्रदान करे।

 

अब देखने वाली बात होगी कि जनता बंसी वाला का निवेदन कितना स्वीकार करती है और जीत किसको मिलती है

Written by admin