Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
News

बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर ‘18Plus Beauty Temple’ पर रेड sex रैकेट पकड़ा

· by admin7
3 min read
Sant Nagar Delhi 110084
Sant Nagar Delhi 110084

AA News
Burari Delhi 110084

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में स्पा सेंटर में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।
— स्पा सेंटर से 4 लड़कियों को बचाया
– 2 तस्कर अरेस्ट हुए

दिल्ली महिला आयोग ने आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर बुराड़ी स्थित एक स्पा सेंटर ‘18Plus Beauty Temple’ का निरीक्षण किया और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। दिल्ली महिला आयोग में एक शिकायत आई जिसमें एक वेबसाइट के बारे में बताया गया था कि बुराड़ी में एक स्पा में सेक्स रैकेट का काम हो रहा है। वेब्सायट पे लड़कियों की फ़ोटो और रेट डाल रखे थे। जब महिला आयोग ने जगह का निरीक्षण कराया तो पता चला की बहुत बड़ा रैकट है और स्पा में बाउन्सर और तहख़ाने हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल ने इस बारे में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से तुरंत बात की।

क्राइम ब्रांच ने अपनी एक टीम भेजी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल मेम्बर्ज़ प्रोमिला गुप्ता, किरण नेगी और फिरदौस के साथ क्राइम ब्रांच के साथ बुराड़ी स्थित ‘18 Plus Beauty Temple’ स्पा पहुंची। अपराध शाखा का एक ऑफिसर और डीसीडब्ल्यू का स्टाफ पहले कस्टमर बनकर स्पा में घुसा और उनको वहाँ लड़कियों की फ़ोटो और सेक्स के लिए रेट स्क्रीन पे दिखाया गया।

तभी डीसीडब्ल्यू की पूरी टीम और क्राइम ब्रांच की पूरी टीम स्पा सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने सभी कमरों का निरीक्षण किया।

https://youtu.be/w-CXjgnCW1Q

वहाँ छोटे छोटे तहख़ाने जैसे कमरे बने हुए थे 3 फ़्लोर पे, जहाँ पर बिस्तर थे। वहां से कंडोम और अश्लील मेनू कार्ड मिले। 3 लड़कों ने बताया की वो कस्टमर हैं और वहाँ सेक्स रैकट चल रहा है। वहां पर बड़े लोहे के गेट हैं जिन्हें बटन द्वारा बंद और खोला जाता है। 4 लड़कियां 3 कस्टमर और इस रैकेट को चलाने वाले तीन व्यक्तियों को स्थानीय थाने से आए पुलिस वाले थाने लेके गए।

वहाँ आपत्तिजनक सामान मिला जैसे की मेन्यू कार्ड जिसने गंदी अश्लील सर्विस जैसे सेक्स हर पोज़िशन में किए जाने की बात थी। ये भी स्थानीय पुलिस द्वारा CCTV के साथ ज़ब्त किए गए।

यह जगह सेक्स रैकट और वैश्यवृति के लिए इस्तेमाल की जा रही है। इसकी और भी शाखायें हैं जो सील होनी चाहिए और उनपर सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए। मैनेजर और उसके सहयोगियों को कड़ी सज़ा होनी चाहिए। बुरारी पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर रही है।

Sant Nagar Delhi 110084
Sant Nagar Delhi 110084

DCW चीफ़ ने फिर से स्पा रूपी सेक्स रैकट बंद करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस केस में सख़्त कार्यवाही की माँग की है और क्राइम ब्रांच की मदद के लिए उनका धन्यवाद किया है।

Written by admin