Skip to content
Sunday, October 25, 2026
Breaking
Dharm

दशम बादशाह जी को समर्पित प्रकाश पर्व में नगर कीर्तन

· by admin0
1 min read

AA NEWS

DELHI

साहिबे कमाल सरबंसदानी दसम पातशाह साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से तिलक नगर में स्थित छोटे साहबजादों के गुरुद्वारा फतेह नगर तक निकाला गया ।

 

https://youtu.be/kyRQH1py_Jo

नगर कीर्तन 5 प्यारे और साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज जी की अगुवाई में निकाला गया इस नगर कीर्तन में दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बीबी रणजीत कौर और जॉइंट सेक्रेटरी सरदार हरविंदर सिंह केपी और दिल्ली से स्त्री अकाली दल से बीबी रविंदर कौर भी शामिल रही और इस नगर कीर्तन में दिल्ली से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने झाड़ू की सेवा भी की ।

 

DSGMC
DSGMC

इसी के साथ ही नगर कीर्तन के सारे रास्ते में काफी संगत ने लंगर भी लगाया।

Written by admin