Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
Dharm

वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिव चैतन्यपुरी जी बुराड़ी पहुंचे

· by admin0
4 min read
Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari
Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari

AA News
बुराड़ी ( नई दिल्ली )
रिपोर्ट : नसीम एंड विकास
(Anil Attri News Network)
….
वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी श्री चैतन्य पुरी जी महाराज MA , Phd आज दिल्ली के बुराड़ी स्थित श्री शिव शंकर आश्रम में पहुंचे। इस मौके पर दिल्ली में यहां देश के अलग-अलग कोनों से धर्माचार्य, महामंडलेश्वर और श्री महंत साथ में श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। ये सभी बुराड़ी के इस श्री शिव शंकर आश्रम शिव मंदिर में पहुंचे हैं जहां 25वां रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है और यहां लगातार 5 दिन शिवरात्रि तक लगातार भोले बाबा की पूजा, अर्चना, आराधना और साधुओं के प्रवचन चलेंगे।
इस वीडियो में देखें और सूने आज का कार्यक्रम
वीडियो AA न्यूज़
https://youtu.be/CB1C0IDswGg
वीडियो
इस अवसर पर वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिव चैतन्य पुरी जी महाराज जब दिल्ली के बुराड़ी में पहुंचे तो बड़ी शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा निकालते हुए श्रद्धा पूर्वक और ढोल नगाड़ों के साथ 3 से 4 किलोमीटर तक पैदल चलते हुए शोभायात्रा श्री शिव शंकर आश्रम बुराड़ी के इब्राहिमपुर तक पहुंची।
ये आश्रम दिल्ली में बुराड़ी के इब्राहिमपुर गांव के खेतों में स्थित है और 25 साल पहले यहां इससे भी ज्यादा काफी गहन खेती होती थी और यहीं पर इस मंदिर की स्थापना हुई थी जहां पर भोले बाबा की पूजा के कार्यक्रम हर साल किए जाते हैं। वैसे तो सभी धार्मिक धार्मिक अनुष्ठान इस मंदिर में किए जाते हैं लेकिन शिवरात्रि पर यहां पर विशेष रूप से पूजा अर्चना और आराधना की जाती है।
दूसरा वीडियो AA न्यूज़

वीडियो
श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिव चैतन्य पुरी जी महाराज आज यहां पहुंचे तो दर्शनों के लिए एरिया से काफी लोगों की भीड़ जुटी। इसके साथ ही जलगांव, मुंबई, उज्जैन, राजस्थान, चंडीगढ़ और हरियाणा से सैकड़ों साधु और भक्तजन पहुंचे हैं। मंदिर में इन दिनों श्री शिव चैतन्य पुरी जी महाराज के शिष्य गद्दीधारी स्वामी श्याम चैतन्य पुरी जी महाराज महामंडलेश्वर और श्रीमहंत हैं। महामंडलेश्वर और श्री महंत स्वामी श्याम चैतन्य पुरी जी महाराज ने बताया कि यह पूजा यहां 5 दिन तक लगातार चलेगी और साधुओं के प्रवचन होंगे और शोभा यात्रा जो निकाली गई है उसका एक ही मकसद सर्वे भवंतु सुखिनः सभी को सुखी रखना ही एक उद्देश्य है क्योंकि भारतीय धर्म संस्कृति पूरी धरती को अपना परिवार समझता है।

Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari
Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari

जब यह शोभायात्रा बुराड़ी के अमृत विहार मोड़ से शुरू हुई तो भक्तों में काफी उत्साह था जिसमें महिला और पुरुष सभी थे। सभी भक्ति में गदगद होकर भक्ति में नृत्य करते हुए नत्थूपुरा मोड इब्राहिमपुर स्टैंड और केशव नगर से होते हुए शोभायात्रा शिव शंकर आश्रम पहुंची
Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari
Shri Shiv Shankar Ashram Ibrahimpur Burari Delhi

वरिष्ठ महामंडलेश्वर श्री 108 स्वामी शिव चैतन्य पुरी जी महाराज के साथ यहां काफी संख्या में साधु जन पहुंचे जिन्होंने इस धरती को पावन किया उनमें श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद जी महाराज अहमदाबाद से, श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु देवानंद जी महाराज दिल्ली, श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी गिरिधर गिरी जी महाराज कनखल, श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी जी महाराज दिल्ली, श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी श्याम चैतन्य पुरी जी महाराज वृंदावन, श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हिरणकी दिल्ली, श्री 108 स्वामी हिंदू गिरी जी महाराज आश्रम वृंदावन और श्री 108 महंत स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज जलगांव महाराष्ट्र, श्री 108 श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज कनखल, श्री 108 श्री महंत वासुदेव गिरी जी लाल बाबा कुरुक्षेत्र, श्री 108 श्री महंत वंशी पुरी जी महाराज कुरुक्षेत्र, श्री 108 श्री महंत रमता पंच परमेश्वर किशन गिरी जी कनखल हरिद्वार शामिल हैं।
यहां सहयोगी संस्थाओ में अच्युतानंद जी सन्यास आश्रम संकीर्तन मंडल, साथ में श्री अशोक कुमार विज स्वामी प्रेम पुरी सत्संग मंडल चंडीगढ़, श्रीमती कृष्णा देवी कथा श्री प्रेम पुरी सत्संग मंडल पंजाब, श्रीमती कांता देवी श्री प्रेम पुरी निरंजन सत्संग मंडल पंजाब , श्री प्रेम पुरी सीताराम सत्संग मंडल मुस्तफाबाद हरियाणा , श्री गणेश राम श्री सत्संग मंडल होशंगाबाद पालमपुर , श्री प्रेम पुरी जी सत्संग मंडल श्रीमती कृष्णा देवी अहियापुर पंजाब, श्री शिव शंकर आश्रम प्रेमपुरी संकीर्तन मंडल बुराड़ी दिल्ली , श्री शिव शंकर आश्रम प्रेमपुरी संकीर्तन मंडल फरीदाबाद हरियाणा इन संस्थाओं ने भी यहां पर प्रभु भक्ति में सहयोग किया और भोले बाबा के लगातार भजन कीर्तन में सहयोग दे रही है और शिवरात्रि तक इसी तरह यह पूरा एरिया शिव शंकरमय नजर आएगा।

Written by admin