Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

वाइफ स्वैपिंग में मर्डर

· by admin0
Wife Swipe

दोस्त से मांगी बीबी तो कर दी हत्या.. अक्षय कुमार की फ़िल्म अजनबी के जैसी बीबी की स्वैपिंग करना चाहता था मृतक

रविवार को मुंबई के मालवणी से एक ऐसी हत्या की वारदात का मामला प्रकाश में आया हैं. जिसमे दो दोस्त फिल्मी स्टाईल में शादी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हेराफेरी किया करते थे और शादी के बाद भी जब एक दोस्त ने अपने दोस्त की बीबी का हेराफेरी (Swipe) करने के लिए कहा तो आरोपी ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। जबकि आरोपी पहले से ही मृतक की बीबी के अश्मिता से खेलता था।
बीवीयों की हेराफेरी (Swipe) का कल्चर अक्शर फिल्मों में देखा जाता हैं अक्षय कुमार की फ़िल्म अजनबी में भी बीबियों की स्वैपिंग की कहानी दिखाई गई थी
मालवणी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कांदिवली में रहने वाले दो दोस्त भी उसी राह पर शादी से  पहले से ही चल रहे थे  शादी के बाद भी अदला बदली का खेल खेलने का वादा कर चुके थे…शादी के बाद आरोपी मृतक की बीबी के अस्मिता के साथ खेलने लगा था लेकिन मृतक को आरोपी अपनी बीबी के साथ नही खेलने देता था। जिसको लेकर मृतक बार बार आरोपी पर प्रेशर डालता था।

Wife Swipe
Wife Swipe

दोस्त से परेशान आरोपी ने मृतक से पीछा छुड़ाने के लिए….उसकी मौत की साजिस रच और शनिवार की रात को पार्टी करने के बहाने मृतक में  बुलाकर पहले उसको खूब शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर डाली।
ज़ोन 11 के डीसीपी विक्रम सिंह देशमाने ने बताया कि रविवार की सुबह अक्शा की झाड़ियों में एक  युवक की डेडबॉडी मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला को मृतक का नाम रईस करीमुल्ला अंसारी हैं जो कांदिवली के गणेश नगर में रहता हैं।
मालवणी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दीपक फटांगरे ने बताया कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान पता चला कि मृतक के मोबाइल पर सबसे ज्यादा कॉल शाहरुख अंसारी नाम के उसके दोस्त ने की थी  जिसके बाद पुलिस शाहरुख को गिरफ्तार कर जब जांच की तो पूरा वाक्या पुलिस के सामने आ गया।
फिलहाल मलवानी पुलिस 24 घंटे के भीतर आरोपी शाहरुख अंसारी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही हैं।

Written by admin