Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली थाने में खुदकुशी

· by admin0
3 min read
थाणे में ख़ुदकुशी

https://www.youtube.com/watch?v=KmrNAX9isMA

Video देखे ये उपर

AA News
एंकर–दिल्ली के जहाँगीर पूरी पुलिस स्टेशन की पुलिस कस्टडी में एक युवक ने किया सुसाईड …एक महिला की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए थाने आया था युवक थाने के बाथरूम में अपने ही गमछे से खिड़की पर लटक कर अपनी जान दे दी युवक का नाम राजकुमार था और UP के कासगंज का रहने वाला था .
है दिल्ली का जहाँगीर पूरी थाना ओर इसी थाने के बाथरूम की खिड़की से लटक कर एक 35 साल के युवक ने अपनी जान दे दी घटना बीती रात करीब 2 बजे की है जब राजकुमार नाम के इस शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही थी उसके बाद इसने बाथरूम जाने की बात कही और बाथरूम में जाकर अपने ही गमछे को खिड़की से बांधा ओर फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी हालांकि पुलिस कस्टडी में इस तरह से किसी की मौत होना अपने आप पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़े होते है पुलिस ने म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के ले अस्पताल में सुरक्षितः रखवा दिया है और एक मेडिकल बोर्ड भी गठित कर दिया गया है
मृतक युवक यू पी के कासगंज का रहने वाला था और दिल्ली के पीतमपुरा के एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में गार्ड का काम करता था . जहां ये गॉर्ड थे वहां से एक महिला कई दिनों से लापता थी जिसकी शिकायत जहाँगीर पूरी थाने में दर्ज की गई थी पुलिस उसी मामले में इसे ढूंढ भी रही थी और अभी कुछ दिन पहले इसके घर कासगंज भी गई थी पर ये वहां नही मिला और जब इसको इसके परिवार के द्वारा ये सूचना मिली कि पुलिस इसे ढूंढ रही है तो ये खुद ही कल थाने आया था और पुलिस ने इससे कहा कि उस महिला की जानकारी दे की वो कहा है वरना आपके खिलाफ किडनेपिंग का मामला दर्ज हो सकता है ये उसी बात को लेकर डिप्रेशन में था ओर बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया । पुलिस ने ऑन कैमरा कोई बयान नही दिया पर पुलिस की तरफ से एडीश्नल DCP नार्थ वेस्ट की तरफ से अनऑफिसियल जानकारी दी गई कि मृतक शख्स को एक महिला की गुमसुदगी के मामले में बुलाया गया था जिसमे ये कई दिनों से भगौड़ा था और थाने के टॉयलेट में सुसाइट किया है जिसकी मजिस्ट्रेट इंक्वायरी होगी , मौके पर SDM से भी मुआयना करवाया गया है और पोस्ट मार्टम के लिए डॉक्टर्स का पैनल बनाया जा रहा है पैनल से पोस्टमार्टम होगा ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

Written by admin