Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

रोहिणी : चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी को गोली मारी

· by admin0
4 min read
Rohini Spot Image
Rohini Spot Image

वारदात के बाद बदमाशों को पकड़ने भागी थी महिला को मारी गोली।

मूक दर्शक बने रहे राहगीर, और चश्मदीद,भागते हुए cctv में कैद हुए बदमाश।

रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा
लोकेशन :- रोहिणी, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला दिल्ली के नॉर्थ रोहिणी थाना इलाके का है जहां पर एक महिला को सरेराह अपने साथ होने वाली लूटपाट का विरोध करना उस वक्त भारी पड़ गया जब बदमाशो ने पीड़िता को लूट का विरोध करने पर सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया और आसपास के चश्मदीद लोग सिर्फ मूक दर्शक बनकर तमाशबीन बने रहे जिसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए, लेकिन भागते हुए cctv में कैद हो गए। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
दिल्ली वह दिल्ली जो कि देश की राजधानी है जहां पिछले कई दिनों से आपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन हत्या, डकैती लूटपाट और छीनाझपटी जैसी वारदातें अब आम होती जा रही हैं राजधानी में अपराधियों के हौसले की बानगी एक गवाह बना नॉर्थ रोहिणी थाना इलाका, जहां बीते शुक्रवार की शाम को विश्राम चोक के पास मेन सड़क पर खड़ी महिला के साथ बाइक पर आए बदमाशों में से एक ने पैदल उतर कर महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली और वहां से भागने लगा जिसके बाद महिला भी बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी जिसके बाद बदमाश ने महिला को डराने के लिए पहले एक हवाई फायर किया बावजूद इसके जब महिला नहीं मानी और इतने पर भी अपने साहस का परिचय देते हुए उस बदमाश का पीछा करने लगी तो बदमाश ने दूसरी गोली मारकर महिला को घायल कर दिया और पहले से बाइक पर तैयार बैठे अपने दूसरे साथी के साथ वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये (बदमाशो के भागते का cctv इस्तेमाल करें )और मोका ए वारदात पर मौजूद लोग सिर्फ और सिर्फ तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी स्थिती स्थिर बनी हुई है।

Rohini Spot Image
Rohini Spot Image

चश्मदीद ने aa news को बताया कि यहीं खड़ा था, महिला चिल्लाते हुए भाग रही थी, बदमाश ने महिला को गोली मार दी और बाइक पर भाग गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय कपिल गोयल पेशे से डॉक्टर है और अपने परिवार के साथ अवंतिका इलाके में रहते हैं। कपिल रोहिणी सैक्टर 5 में अपनी क्लीनिक चलाते हैं व उनकी पत्नी 35 वर्षीय प्रियंका एक निजी कम्पनी में नौकरी करती है। शुक्रवार शाम करीब 7:30  के करीब प्रियंका अपने आफिस से आई और रोहिणी सैक्टर 6 की मार्केट से सब्जी खरीदने जाने लगी तभी इसी दौरान एक पैदल युवक ने उनकी चैन झपट ली। सरेआम शाम के वक्त भीड़ भाड़ वाले इलाके में मेन सड़क पर जहाँ बाजार तक लगा हुआ ऐसी वारदात ने जहां राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं वही दूसरी तरफ ऐसी घटनाओ में तमाशबीन बनने वाले लोगो के साहस और बड़ी बड़ी बातें करने वाले समाज के लोगो को भी कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। जो मोके पर होते हुए भी ज़रा सी हिम्मत नही दिखाते लेकिन वारदात होने के बाद पुलिस के और कानून व्यवस्था को जमकर कोसते है।

स्थानीय निवासी ने aa news को बताया कि शाम को शोर सुना बाहर आकर देखा तो, महिला घायल थी, पता चला उनकी चेन झपट ली और गोलीमार दी।

लेकिन जिस तरह से इस वारदात में महिला ने बहादुरी दिखाई है वो सच मे काबिले तारीफ है लेकिन वहीं मोके पर मोजूद जो चश्मदीद लोग तमाशबीन बने रहे उससे तो यही साफ होता है कि दिल वालो का शहर कही जाने वाली दिल्ली में न तो किसी के पास अब दिल रहा है और न ही साहस। और अगर अपराधों को रुकने में पुलिस व कानून व्यवस्था जितनी लाचार है उसे कहीं ज्यादा लाचार औरदोषी समाज के वो लोग भी हैं जो मूक दर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देखते हैं और फिर कानून और पुलिस को इस सब के लिए जिम्मेदार बताते हैं

बरहाल वारदात में घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। और नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर हत्या का प्रयास और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर कई टीमें गठित कर जगह जगह छापेमारी शुरू कर दी है।

Written by admin