Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

रोहिणी जिले में 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

· by admin0
3 min read

AA NEWS

NEW DELHI

 

दिल्ली के रोहिणी जिले में 19 साल के युवक की गोली मारकर हत्या।निजी कंपनी में काम करने वाला युवक घर से बाहर गली के नजदीक पहुंचा था अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मारी जिससे हुई मौत। बेगमपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Aashu
Aashu

 

 

ये तस्वीर है 19 साल के आशु की। आशु सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का काम एक निजी कंपनी में करता था। बीती रात भी अपना काम कर आशु बेगमपुर थाना एरिया की कैलाश विहार पन्साली कॉलोनी में अपने घर आ रहा था। घर पर पूरा परिवार आशु का इंतजार कर रहा था । आशु जब दूसरे दिनों के बजाय 2 घंटे तक घर पर नहीं पहुंचा परिजनों को भी चिंता हुई, फोन मिलाया तो आशु का फोन स्विच ऑफ मिला । इसके बाद कॉलोनी की गली में देखने के लिए परिवार निकला।
https://youtu.be/jSn9xXAPVUg

 

 

आंसू का भाई ललित गली में निकला उसे पता चला कि पीछे किसी लड़के को चाकू मार दिए हैं और वहां पर भीड़ लगी है । ललित को लगा कि उसका भाई भी उसी भीड़ में खड़ा है जिसे चाकू लगे हैं उसे देखने लगा होगा। परिजन तुरंत उस भीड़ में देखने पहुंचे तो देखा कि जिस जो शख्स वहां पर पड़ा हुआ है वह उसका भाई आशु ही है उसे चाकू नही बल्कि गोली लगी है। लोगों ने उसे बताया कि आंसू के सिर में गोली लगी हुई है ।

 

 

आशु खून से लथपथ वहीं पड़ा था। तभी पुलिस को सूचना दी गई । कॉलोनी के बगल में कुछ सुनसान झाड़ जंगल है उसी के बीच से ये रास्ता आता है जहां पर आशु पड़ा हुआ था । शुरुआत में गुस्साए परिजनों ने पुलिस को शव को उठाने से भी मना किया और इंसाफ की मांग करने लगे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को वहां से हटाया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और लाठीचार्ज भी किया।

 

 

 

 

बेगमपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। जहां पर घटना हुई है वहां आसपास रिहाइस थोड़ी दूरी पर होने के कारण कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा हुआ है। फिलहाल अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

आशंका जताई है कि रास्ते में किसी क्रिमिनल टाइप के लोगों ने आशु के साथ झगड़ा किया होगा और वारदात को अंजाम दे दिया। परिजनों को तो यह भी आशंका है कि उसके पुराने साथी जो स्कूल में भी साथ पढ़ते थे उसे हर रोज फोन भी करते थे उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया हो सकता है उनसे भी पूछताछ होनी चाहिए । फिलहाल पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।

Written by admin