Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
Crime

नरेला थाने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का प्रोटेस्ट

· by admin0
2 min read
Protest at Narela Police Station
Protest at Narela Police Station

नरेला थाने पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का प्रोटेस्ट

Protest at Narela Police Station
Protest at Narela Police Station

आज दिल्ली के नरेला में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग इक्कठा हुए और नरेला की अनाज मंडी से लेकर नरेला थाणे तक काफी लम्बा जुलुस निकाला. इन लोगो का कहना था कि नरेला में लूटपाट , गोली मारकर हत्या , चोरी जैसी घटनाये आम बात हो चुकी है और दिल्ली पुलिस इन मामलो को सुलझा नही पा रही है. लोग इस बात को लेकर दिल्ली पुलिस से खासे नाराज है और दिल्ली पुलिस के खिलाफ इक्कठे होकर जुलुस निकालकर विरोध जता रहे हैं. इस जुलुस में व्यापारी , कई संस्थाओ से जुड़े लोग आदि ने भाग लिया और पुलिस से अपनी नाराजगी जाहिर की. नरेला में फ़ैल रहे जंगलराज के खिलाफ कितना आक्रोस इन लोगो में है वो आप इनके इन होर्डिंग और बैनरों पर साफ़ देख सकते है. करीब दो सौ लोग नरेला तिराहे पर जमा हुए है और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाणे तक पहुंचे और थाणे के गेट पर भी काफी देर तक इन लोगो ने प्रोटेस्ट किया है. इनकी मांग है नरेला के क्राइम के केस जल्दी से जल्दी हल किये जाए और फिलहाल अधिकारी आश्वासन दे की कुछ ही दिनों में ये सब क्रिमिनल पकड़े जायेगे.

Video ..

https://www.youtube.com/watch?v=0MzpFQQI4Dw

Video

दरअसल पिछले दिनों रोहिणी जिले के नरेला में व्यापारियों को सरेआम गोली मारकर लूट हुई थी और कई चोरी की घटनाए भी लगातार हो रही है . अधिकतर घटनाओ में पुलिस के पास CCTV भी है पर बावजूद इसके देश की हाईटेक पुलिस ये केस हल नही कर पा रही है इसी का विरोध ये लोग आज इठ्क्के होकर कर रहे है. ये कुछ लोग जरुर पुलिस के खिलाफ थाणे तक पहुचे है बाकी पुलिस से नाराज लोगो का संख्या काफी है जो थाणे तक नही भी पहुँच पाए. फिलहाल कई घंटे तक प्रोटेस्ट करके इन लोगो ने अपना विरोध जताया है. दरअसल नरेला में व्यापारियों की हत्या के बाद पुलिस मुस्तैद जरुर है पर हरियाणा और दिल्ली के बोर्डर एरिया के कारण पुलिस को केस हल करने में काफी दिक्कते हो रही है क्योकि हरियाणा के काफी क्रिमिनल दिल्ली में आकर वारदात को अंजाम देकर गायब हो जाते है.

Written by admin