Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

बाहरी दिल्ली के नरेला में दिल दहलाने वाली वारदात । BG शिर्के कम्पनी में दो गार्डों की पीट पीट कर हत्या ।

· by admin2
2 min read
Security Guard amit and sunil
Security Guard amit and sunil

AA NEWS

DELHI

बाहरी दिल्ली के नरेला में दिल दहलाने वाली वारदात । BG शिर्के कम्पनी में दो गार्डों की पीट पीट कर हत्या ।एक दिन पहले चोट लगे घायल हालत में दोनो सिक्योरटी गार्ड मिले थे । दोनो की अस्पताल में हुई मौत। BG सिरके कंपनी में काम करने वाले अमित और सुनील नाम के दो गार्ड की पीट-पीटकर की गई हत्या।

 

Security Guard amit and sunil
Security Guard amit and sunil

पुलिस ने शवों को क़ब्ज़े में लेकर को जाँच शुरू। यहाँ बन रही है DDA की बिल्डिंग । पुलिस ने मामला दर्ज कर की जाँच शुरू

 

 

 

 

 

 

दिल्ली के नरेला एरिया में डीडीए के फ्लैट से बना रही कंपनी BG शिरके मैं हादसे होना आम बात है । यहां पर पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। नई घटना में दो सिक्योरटी गार्ड्स अमित व सुनील की पीट-पीटकर हत्या की गई है ।

 

 

 

Narela two deaths
Narela two deaths

दरअसल यहां आस-पास में बड़ा क्लस्टर एरिया भी है और अकसर इस कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर चोरी के लिए बड़ी संख्या में चोरों के समूह इकट्ठा होकर आते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं । नरेला की साइट पर यह दोनों गार्ड साइट की तीसरी मंजिल पर थे।

 

 

 

 

 

जहां पर खून से लथपथ इनके चोट लगे हुए मिले और इन दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

 

 

 

आशंका जताई जा रही है कि यहां पर साइड से लोहा आदि चुराने आए चोरों ने गार्ड के साथ इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

अमित और सुनील नाम के दोनों गार्डस के शवों का पोस्टमार्टम रोहिणी के बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में जारी है और नरेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

Written by admin