Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली के नरेला में युवती की गला दबाकर हत्या।

· by admin0
2 min read
Narela murder
Narela murder

AA NEWS

DELHI

REPORT – TEAM AA NEWS

दिल्ली के नरेला में युवती की गला दबाकर हत्या। युवती का पति फरार। नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी। 25 साल की रुखसाना उर्फ मुन्नी पति से तंग होकर अपने मायके गई थी लेकिन ईद के शाम को ही पति रहमतुल्ला दोबारा अपनी पत्नी को अपने घर लाया और युवती के परिजनों को आश्वाशन दिया वह रुखसाना  को ठीक रखेगा।

 

Narela murder
Narela murder

 

 

मुन्नी पहले ही यह शिकायत कर रही थी कि उसका कई बार गला दबाने की कोशिश इसने की है वह इसकी गला दबाकर हत्या कर देगा लेकिन रहमतुल्लाह ने अपनी गलती मानी युवती मुन्नी की पिता ने बेटी को पति के साथ भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुन्नी देवी के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 3 साल, 4 साल व 5 साल है । रहमतुल्ला ने तीनों बच्चों को देर शाम घर के सामने रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर रात में इस वारदात को अंजाम दिया।
सुबह मुन्नी की डेड बॉडी मिली। मुन्नी की गर्दन को मुन्नी के ही पहने गए कपड़े से दबाकर हत्या की थी और रहमतुल्ला फरार है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

फिलहाल नरेला थाना पुलिस ने मुन्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति रहमतुल्ला की तलाश जारी है।

Written by admin